नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गिरावट के बाद सोने की कीमतों में फिर तेजी आई। आज गुरुवार सुबह सोने-चांदी (gold-silver Price Today) की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत फिलहाल 59,000 रुपये के करीब है। MCX एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतें अधिक हैं। MCX एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 4 अगस्त 2023 डिलीवरी वाला सोना बढ़त के साथ 58,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट आई।
चांदी में तेजी
जैसे ही सोने की कीमत बढ़ी, वैसे ही चांदी की कीमत भी बढ़ी। चांदी की कीमतों में आज गुरुवार सुबह तेजी आई। गुरुवार सुबह 5 सितंबर 2023 को एमसीएक्स पर डिलीवर होने वाली चांदी तेजी के साथ 71,357 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। बुधवार को यह 72,747 रुपये पर बंद हुआ।
सोने का वैश्विक भाव
गुरुवार को दुनिया भर में सोने की कीमतों में गिरावट की संभावना है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.12% या 2.30 डॉलर गिरकर 1,924.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.015 फीसदी या 2.94 डॉलर की तेजी के साथ 1,918.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
वैश्विक कॉमेक्स चांदी वायदा की कीमत में गुरुवार को गिरावट आई। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी 0.07 फीसदी या 0.06 डॉलर गिरकर 23.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 23.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in