back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम बेलगाम, निवेशकों की बढ़ी धड़कनें, जानें ताजा भाव

वैश्विक व्‍यापार में तनाव के चलते बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। ऐसे समय में अगर आप सोना और चांदी निवेश करने की सोच रहे हैं तो किस भाव पर खरीद पाएंगे सोना-चांदी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आज के दौर में सोना और चांदी निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प माने जा रहे हैं। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, जिससे यह एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में सुर्खियों में आ गया है।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव

बुधवार को MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,27,000 के पार पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इस तेजी के पीछे अमेरिका-चीन व्यापारिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद बड़ी वजह मानी जा रही है। निवेशकों का रुझान तेजी से सोने की ओर बढ़ रहा है।

सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

बुधवार सुबह MCX पर सोने की शुरुआत ₹1,26,915 प्रति 10 ग्राम पर हुई, जो पिछले बंद से करीब 0.5% ज्यादा थी। दिन में यह बढ़कर ₹1,27,500 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी ने भी तेजी दिखाई और ₹1,59,800 प्रति किलोग्राम से बढ़कर ₹1,61,418 तक पहुंच गई। इस बढ़त से निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है।

अस्थिर दौर में सबसे भरोसेमंद निवेश

विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा आर्थिक और भू-राजनीतिक अस्थिरताओं के बीच सोना और चांदी निवेशकों की पहली पसंद बन गए हैं। 2025 में अब तक सोना करीब 55% बढ़ चुका है। जो हाल के वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन है। 2005 में जहां सोना ₹7,638 प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह ₹1 लाख से ऊपर पहुंच गया है। बीते 20 वर्षों में 16 बार सोने ने सकारात्मक रिटर्न दिया है, जिससे यह निवेश के लिए एक बेहद विश्वसनीय विकल्प साबित हुआ है।

चांदी ने भी दिखाया दम

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से निवेशकों का ध्यान खींचा है। पिछले कुछ महीनों से इसकी कीमत ₹1 लाख प्रति किलोग्राम के करीब या उससे ऊपर बनी हुई है। 2005 से 2025 के बीच चांदी की कीमतों में लगभग 668% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो इसे भी एक आकर्षक और लाभकारी निवेश विकल्प बनाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...