back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold-Silver New Rates Today: अचानक सस्ती हुई चांदी, हाई से अब 1.56 लाख रुपये से कम; जानिए सोना कितना फिसला

होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी पर मंगलवार, 24 फरवरी को अचानक ब्रेक लग गया। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी पर मंगलवार, 24 फरवरी को अचानक ब्रेक लग गया। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। इससे खरीदारों ने राहत की सांस ली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,60,769 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह करीब 10:05 बजे तक सोना 0.63% यानी करीब 1000 रुपये गिरकर 1,60,580 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन सोना 1,61,598 रुपये पर बंद हुआ था। यानी मंगलवार को खुलते ही सोना करीब 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

चांदी भी 2100 रुपये से ज्यादा टूटी

MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी का भाव भी गिरावट के साथ खुला। चांदी 2,67,221 रुपये प्रति किलो पर खुली और फिर फिसलकर 2,63,183 रुपये तक आ गई। यानी करीब 2100 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में चांदी 2,63,842 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही थी। 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अब मौजूदा गिरावट के बाद सोना अपने हाई से 32,801 रुपये सस्ता हो चुका है। चांदी ने भी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई छुआ था। अब चांदी अपने हाई से 1,56,865 रुपये सस्ती मिल रही है। यानी निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम

दिल्ली

24 कैरेट – ₹1,61,510

22 कैरेट – ₹1,48,060

18 कैरेट – ₹1,21,170

मुंबई

24 कैरेट – ₹1,61,780

22 कैरेट – ₹1,48,300

18 कैरेट – ₹1,21,340

चेन्नई

24 कैरेट -₹1,62,440

22 कैरेट – ₹1,48,900

18 कैरेट – ₹1,27,300

कोलकाता

24 कैरेट – ₹1,61,780

22 कैरेट – ₹1,48,300

18 कैरेट – ₹1,21,340

अहमदाबाद

24 कैरेट – ₹1,61,830

22 कैरेट – ₹1,48,350

18 कैरेट – ₹1,21,390

लखनऊ

24 कैरेट – ₹1,61,930

22 कैरेट – ₹1,48,450

18 कैरेट – ₹1,21,490

पटना

24 कैरेट – ₹1,61,830

22 कैरेट – ₹1,48,350

18 कैरेट – ₹1,21,390

हैदराबाद

24 कैरेट – ₹1,61,780

22 कैरेट – ₹1,48,300

18 कैरेट – ₹1,21,340

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...