back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Rate Today: 56 हजार रुपये आएगा सोने का भाव? सोने की गिरती कीमत किस तरफ कर रही हैं इशारा

सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद आज हरियाली वापस लौटी है। ऐसे में सोने की कीमतों को लेकर भी तरह तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। जबकि दूसरी ओर सोने चांदी के रेट में आज भी गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹779 गिरकर ₹88,306 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹89,085 थी। सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था लेकिन बीते कुछ दिनों में सोने के रेट में नरमी देखी जा रही है।

इन 4 शहरों में क्या हैं सोने के भाव

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,880 रुपए है।

  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,730 रुपए है।

  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 89,730 रुपए है।

  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,730 रुपए है।

क्या सच में 56 हजार रुपये होगा सोना?

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के मॉर्निंगस्टार के एनालिस्ट की मानें तो आने वाले कुछ सालों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है। यह गिरावट 38 फीसदी तक की हो सकती है। इस गिरावट के मद्देनजर प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत भारत में 56 हजार रुपये के आस पास रह सकती हैं। इसके पीछे सप्लाई में कमी और डिमांड में कमी को कारण बताया गया है। 2024 की दूसरी तिमाही में खनन लाभ 950 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. इसके अलावा, वैश्विक भंडार 9% बढ़कर 2,16,265 टन हो गया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सर्वेक्षण के अनुसार, 71% केंद्रीय बैंक अपने गोल्ड रिजर्व को कम करने या यथास्थिति बनाए रखने की योजना बना रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Union Budget 2026: रविवार 1 फरवरी को भी खुलेगा शेयर बाजार, जानिए अब तक बजट वाले दिन कैसा रहा बाजार का रुझान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में बजट 2026 को लेकर लोगों और निवेशकों में जबरदस्त उत्सुकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लगातार...
spot_img

Latest Stories

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...