back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Rate Today: धनतेरस पर खरीद लें सोना, इतना गिर चुका है आज का भाव, फिर नहीं आएगा ये मौका

29 अक्टूबर को देश धनतेरस का त्योहार मना रहा है। आज उन लोगों के लिए खुशखबरी आई है जो गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं। जान लिजिए आज कितना है गोल्ड का भाव।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज देश दीपावली के हर्षोल्लास में डूबा हुआ है। इस मौके पर लोग जमकर खरीददारी करते हैं फिर चाहे वो कपड़े हों, गाडी हो, गिफ्ट हो या सोना-चांदी हो। ऐसे में स्वभाविक है कि इन चीजों के दाम बढ़ना तय है। जहां एक तरफ दीपावली की खरीददारी के लिए जेब डीली करनी पड़ रही है, वहीं सोने के दामों में गिरावट से लोगों की खुशी दोगुनी कर दी है। धनतेरस के मौके पर उन लोगों के लिए यह सबसे अच्छा मौका है जो सोने में निवेश करने या गहने बनवाने की सोच रहे हैं।

क्या है आज का सोने का भाव 

वैसे तो सोने-चांदी में रोज भाव ऊपर नीचे होते हैं लेकिन ईरान-इजरायल के लगातार युद्ध के चलते ऐसा माना जा रहा था कि सोने के भाव में कमी नहीं आएगी लेकिन हुआ इसके उलट। देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 78,610 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Rate Today 22k Delhi) है। अगर आप 1 ग्राम सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको 7,861 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। तुलनात्मक तौर पर बात करें तो पिछले हफ्ते सोने के दाम आज के मुकाबले 0.13 प्रतिशत ज्यादा थे। हालांकि अगर चांदी की बात करें तो इसका भाव 97,480 प्रति किलोग्राम है।

आपके शहर में क्या है सोने का भाव?

दिल्ली के अलावा नोएडा (Gold Rate In Noida) में 24 कैरेट सोने का भाव 7,995 प्रति 1 ग्राम है जबकि मुंबई ((Gold Rate In Mumbai) में यह कीमत 7,980 है। इसके अलावा हैदराबाद में सोने की कीमत 7980 प्रति 1 ग्राम है। लेकिन अगर आप 18 कैरेट सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो दिल्लीवालों को इसके लिए 5997 रुपये खर्च करने पडेंगे जबकि मुंबई में इसके लिए 5985 रुपये का खर्च आएगा।

सोना खरीदते समय इस बात का रखें खास ख्याल

धनतेरस के शुभ मौके पर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो किसी ठगी का शिकार न हो जाएं, इससे बचने के लिए खरीददारी करने के दौरान हॉलमार्क निशान देखना न भूलें। हॉलमार्क टैग ही सोने के खरा होने की सरकारी गारंटी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

खरीदारों को बड़ी राहत! हफ्तेभर की आग उगलती कीमतों के बाद आज सस्ता हुआ सोना, क्या अब है निवेश का सही मौका?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले करीब सात दिनों से सोने की कीमतें लगातार तेजी की उड़ान भर रही थीं, लेकिन गुरुवार, 26 फरवरी को इस...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...