back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोने की कीमत हुई फीकी, लगातार पांचवें दिन कीमत में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

30 मई यानी शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। जाने आज का लेटेस्ट अपडेट।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक बार फिर देश में सोने की कीमतों में बदलाव हुए है जिसमें गुरुवार को इंडिया बुलियन एंडज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत घटकर 95525 रुपये हो गई है, वहीं चांदी ने भी अपनी चमक बढ़ाकर 98100 रुपये किलो पर पहुंच गई है। जो आज के दाम नया अपडेट बताने जा रहे है। जाने लेटेस्ट सोने का भाव। 

सोने की कीमत में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली है, जिसमें मुंबई शहर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,340 रुपये का हो गया है, जबकि 24 कैरेट सोना 97,030 रुपये पर पहुंचा है। वहीं चांदी 100 रुपये गिरकर 99,800 रुपये प्रति किलो बिक रही है, एमसीएक्स पर सोना 0.76 प्रतिशत नीचे आकर प्रति 10 ग्राम 95,722 रुपये के भाव पर आ गई है। वहीं चांदी 0.75 प्रतिशत फिसलकर 97,091 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। 

जाने आपके शहर का ताजा भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,090 रुपये पर बिक रहा है। 24 कैरेट सोना 97,180 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

जयपुर शहर का ताजा भाव 

22 कैरेट सोना 89,090 और 24 कैरेट सोना 97,180 रुपये है । 

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 88,990 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोना 97,080 रुपये बिक रहा है।

पटना में 22 कैरेट सोना 88,990 रुपये प्रति दस ग्राम 24 कैरेट सोना 97,080 रुपये के भाव से कारोबार कर रहा है।

हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि, 24 कैरेट सोना 97,030 रुपए के दर से बिक रहा है। 

बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,030 की दर से बिक रहा । 

कोलकाता में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि,24 कैरेट सोना 97,303 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा । 

बता दें, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क, एक्सचेंज रेट और अन्य चीजों के अनुसार, सोने की कीमत तय होती है, चूंकि, भारतीय समाज में किसी भी शादी-ब्याह सोने का खास स्थान है, इसका होना अनिवार्य शुभ माना जाता है वहीं कई पर्व त्योहार में भी सोने की खरीदारी का रिवाज है। जिसे परिवार के संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दामों (Gold-Silver Rate) में गिरावट देखने के बाद निवेशकों और खरीददारों को झटका...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵