back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Price Today: सोने में जबरदस्त तेजी, चांदी के भाव में भी बड़ा उछाल-जानें 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट

26 नवंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,27,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में 26 नवंबर 2025 को गिरावट थम गई है और बाजार में तेजी लौट आई है। घरेलू डिमांड और कमजोर डॉलर के कारण 24 कैरेट सोने का भाव राजधानी दिल्ली में बढ़कर ₹1,27,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। शादी-विवाह के सीजन में मांग बढ़ने से घरेलू बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला है। वैश्विक स्तर पर भी सोने का हाजिर भाव न्यूयॉर्क में $4,131.09 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

 देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत

26 नवंबर 2025 को देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट भाव (प्रति 10 ग्राम) इस प्रकार हैं:

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली ₹1,16,610 (22 कैरेट) – ₹1,27,200 (24 कैरेट)

मुंबई ₹1,16,460 (22 कैरेट)- ₹1,27,050 (24 कैरेट)

अहमदाबाद ₹1,16,510 (22 कैरेट)- ₹1,27,100 (24 कैरेट)

चेन्नई ₹1,16,460 (22 कैरेट)- ₹1,27,050 (24 कैरेट)

कोलकाता ₹1,16,460 (22 कैरेट)- ₹1,27,050 (24 कैरेट)

हैदराबाद ₹1,16,460 (22 कैरेट)- ₹1,27,050 (24 कैरेट)

जयपुर ₹1,16,610(22 कैरेट)- ₹1,27,200 (24 कैरेट)

भोपाल ₹1,16,510(22 कैरेट)- ₹1,27,100 (24 कैरेट)

लखनऊ ₹1,16,610(22 कैरेट)- ₹1,27,200 (24 कैरेट)

चंडीगढ़ ₹1,16,610(22 कैरेट)-₹1,27,200 (24 कैरेट)

(नोट: ऊपर दिए गए रेट में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है।)

 चांदी की कीमत में भी उछाल

सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी आज तेजी दर्ज की गई है। 26 नवंबर को चांदी का भाव बढ़कर ₹1,67,100 प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया है। वैश्विक बाजार न्यूयॉर्क में चांदी का हाजिर भाव $51.15 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

 ग्लोबल फैक्टर्स: फेड के बयान से सपोर्ट

सोने को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयानों से भी सपोर्ट मिला है। फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने संकेत दिया है कि लेबर मार्केट में कमजोरी के कारण दिसंबर में प्रमुख ब्याज दर में एक-चौथाई प्रतिशत की कमी करना सही रहेगा। ब्याज दरों में कटौती की संभावना सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में मजबूत करती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कंफ्यूज हैं की SIP में निवेश करें या RD में? जानिए दोनों में से निवेश के लिए क्या है बेहतर विकल्प, इसमें मिलेगा बंपर...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क- अगर आप भी अभी तक यही सोच रहे हैं कि पैसे को किस योजना में निवेश करें तो SIP या RD...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...