नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस साल सोने के भाव में 26 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक हाजिर बाजार में सोने का भाव 2583 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। जबकि कॉमेक्स पर सोने के भाव में और तेजी देखी गई, लिहाजा शुक्रवार को भाव 2611.60 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। रिटर्न के मामले में देखा जाए तो निवेशकों का रुझान शेयर बाजार से शिफ्ट होकर सोने की ओर जा रहा है।
सोने ने शेयर बाजार की चमक को किया फीका
तुलनात्मक तौर पर अध्ययन करें तो इस साल में सोने की वैश्विक कीमतों में 26 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स मे केवल 16.60 की बढ़ोतरी देखी गई। सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे कमोडिटी मार्केट के जानकारों ने अमेरिकी फेड दर में कटौती की संभावना को बताया है। सोने की जो वैश्विर कीमते अभी 2060 डॉलर से 2600 डॉलर प्रति औंस हैं उनके निकट भविष्य में 2640 डॉलर से 2660 डॉलर प्रति औंस होने की उम्मीद है। ऐसे में शेयर बाजार के निवेशक सोने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
सोने के भाव बढ़ने के कारण
- फेड द्वारा इंटरेस्ट रेट में कटौती की उम्मीद से डॉलर में गिरावट हो रही है, जिससे सोने के दाम बढ़ रहे हैं।
- दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने हाल ही में अपनी सोने की खरीद में भारी वृद्धि की है, जिससे दाम बढ़ रहे हैं।
- तकनीकी चार्ट्स पर भी सोने ने तेजी के संकेत दिये हैं।
- यूक्रेन, मध्य पूर्व और अमेरिका-चीन संबंधों जैसे भू-राजनीतिक तनाव ने सोने में निवेशकों का आकर्षण बनाए रखा है।
घरेलू बाजार में क्या है सोने का भाव
सामान्य जनमानस की दिलचस्पी इस बात में रहती है कि सोने की घरेलू कीमतें किस स्तर पर हैं। ऐसे में ये जानकारी उन्हीं लोगों के लिए है। घरेलू बाजार में सोने का भाव MCX एक्सचेंज पर 4 अक्टूबर 2024 डिलीवरी वाले सोने की कीमतें 5 रुपये गिरकर कीमत 73,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। जबकि 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 64 रुपये बढ़कर 89,244 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।




