नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया। 19 सितंबर 2025 को इस बढ़त का कारण स्थानीय हाजिर मांग में मजबूती और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी माना गया।
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद 19 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। MCX पर सोने के दाम में 421 रुपये का उछाल आया, और अब यह प्रति 10 ग्राम 1,09,473 रुपये पर पहुँच गया है।
साथ ही, MCX पर चांदी में भी तेजी देखी गई, जो 1,644 रुपये यानी 1.3% की बढ़त के साथ प्रति किलो 1,28,755 रुपये पर कारोबार कर रही है। इसके चलते चांदी का ऑल टाइम हाई 1,30,284 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गया है।
24 कैरेट सोने की खरीदारी निवेश के उद्देश्य से की जाती है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना ज्यादातर ज्वैलरी के लिए खरीदा जाता है। ओवरऑल स्थिति देखें तो 18 सितंबर को 24 कैरेट सोना 1,11,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था, जबकि 17 सितंबर को यह 220 रुपये सस्ता होकर 1,11,710 रुपये पर उपलब्ध था।
इसी तरह, 22 कैरेट सोना 18 सितंबर को 500 रुपये गिरकर 1,01,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 17 सितंबर को इसमें 200 रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी और यह 1,02,400 रुपये पर उपलब्ध था।
जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,11,480 रुपये के भाव पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,02,200 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,11,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,02,500 रुपये के भाव पर उपलब्ध है।
डॉलर और कच्चे तेल का सीधा असर
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर पड़ता है। हाल ही में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई है, जिससे घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ। साथ ही, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग बढ़ी, जिसके चलते MCX पर सोने के दामों में तेजी देखी गई।





