नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मंगलवार को अपने बंद भाव में सोने में अपने ऑल टाइम हाई रेट से 2503 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट देखी गई और यह गिरकर 59143 रुपये के भाव पर आ गया। जबकि सिवर ने अपने लाइफटाइम हाई रेट से 6041 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की। (सोने-चांदी आज)
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को सोना 59143 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। मंगलवार सुबह सोना 59282 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट के साथ बंद हुआ था।इसलिए सोने में सुबह और शाम की दर के बीच 139 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार के आखिरी कारोबारी दिन सोना 59,434 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। सोने में सोमवार के रेट के मुकाबले 291 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं चांदी 73939 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है। चांदी मंगलवार सुबह 73889 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। इसमें 50 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार को कारोबार के अपने पिछले दिन चांदी 74190 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी और इसमें 251 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी।
सोने-चांदी के रिकॉर्ड हाई रेट से गिरावट
सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2,502 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ते रेट पर कारोबार कर रहा है। सोना 4 मई 2023 को अपना ऑल टाइम हाई बना चुका है। सोना 61,646 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था. वहीं, चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से 6,041 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही थी। चांदी का सर्वकालिक उच्च स्तर 79.980 रुपये प्रति किलोग्राम है।
सोने-चांदी का रेट: 14-24 कैरेट का रेट
मंगलवार को 24 कैरेट सोना 59143 रुपये, 23 कैरेट 58906 रुपये, 22 कैरेट 54175 रुपये, 18 कैरेट 44357 रुपये और 14 कैरेट 34599 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोने-चांदी के रेट टैक्स फ्री होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट में अंतर होता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





