back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GO First Crisis: हवाई यात्रियों को झटका, गो फर्स्ट की सभी उड़ानें 12 मई तक के लिए रद्द

गो फर्स्ट एयरलाइंस अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। एयरलाइंस कंपनी को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। एयरलाइंस की सारे उड़ानें 12 मई तक के लिए रद्द कर दी गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एयरलाइंस कंपनी अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। सूत्रों की माने तो कंपनी ने खुद को दिवालया करार दिया है। हालांकि सरकार ने कंपनी को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है। कंपनी पर आई आपदा को निकालने के लिए सरकार के साथ बैठक का दौर भी चल रहा है। कंपनी फिलहाल 6500 करोड़ के कर्ज को लेकर दबा हुआ है।

गो फर्स्ट एयरलाइंस को लेकर एक और खबर आ रही है जो कि यात्रियों के लिए दुखद है। ताजा रिपोर्ट की माने तो गो फर्स्ट एयरलाइंस को तत्काल समय के लिए रद्द कर दिया गया है।

GoFirst Airlines की उड़ानें 12 मई तक

GoFirst Airlines, जो एक वित्तीय संकट के बीच में 12 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। GoFirst ने दिवालियापन, स्वैच्छिक परिसमापन और भुगतानों के अस्थायी निलंबन के लिए राष्ट्रीय कंपनी न्यायाधिकरण (NCLT) के साथ याचिका दायर की है। एनसीएलटी सोमवार को इन दोनों याचिकाओं पर विचार करेगा। लॉ के जानकार की माने तो जब तक न्यायालय से कुछ फैसला नहीं आ जाता तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है।

कंपनी पर अभी 6,521 करोड़ रुपये का कर्ज

GoFirst ने ट्वीट किया कि उसने 12 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। वाडिया समूह ने घोषणा की कि निकट भविष्य में प्रभावित यात्रियों के सारे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इससे पहले कंपनी ने दो और तीन मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द की थीं, जिन्हें बढ़ाकर नौ मई तक कर दिया गया था। कंपनी पर अभी 6,521 करोड़ रुपये का कर्ज है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Big Business Deal: स्पाइसजेट इस बड़ी एयरलाइंस को खरीदने की तैयारी में, हरिहर महापात्रा से लिए 1100 करोड़

नई दिल्ली, रफ्तार। पैसों की तंगी से जूझ रही स्पाइसजेट (SpiceJet) में मुंबई के कारोबारियों हरिहर (Harihara Mahapatra) और प्रीति महापात्रा (Preeti Mahapatra) ...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵