back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंडनबर्ग विवाद के एक साल बाद 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए गौतम अडानी, मस्क से बस इतने कदम पीछे हैं

Gautam Adani 100 Billion Dollar Club: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी फिर 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए।

नई दिल्ली, रफ्तार। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी फिर 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को अडानी की नेटवर्थ में 2.73 अरब डॉलर की तेजी आई। यह 101 अरब डॉलर पहुंची। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी पहली बार 100 अरब डॉलर क्लब में पहुंचे हैं।

पिछले साल जारी हुई थी रिपोर्ट

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल अडानी ग्रुप से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की थी। उसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में हेरफेर समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने आरोपों को खारिज किया था। हालांकि ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। उनका मार्केट कैप भी आधे से कम रह गया था, लेकिन हाल में अडानी ग्रुप के शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में बुधवार को लगातार आठवें दिन बढ़त दिखी। कंपनी ने पिछले हफ्ते अपना रिजल्ट जारी किया था। कंपनी का प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 130 प्रतिशत बढ़ा है।

दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स अडानी

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अडानी 12वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ 16.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी की नेटवर्थ में 80 अरब डॉलर से ज्यादा गिरावट आई थी। यह 37.7 अरब डॉलर तक गिरी थी। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 108 अरब डॉलर है। उनकी नेटवर्थ में बुधवार को 1.01 अरब डॉलर की तेजी आई। इस साल उनकी नेटवर्थ 11.8 अरब डॉलर बढ़ोतरी हुई है। 100 अरब डॉलर क्लब में 12 अरबपति हैं। इनमें नौ अमेरिकी, दो भारतीय और एक फ्रांस के हैं।

टॉप 10 में कौन-कौन?

दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 205 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ 24.5 अरब डॉलर कम हुई है। जेफ बेजोस 196 अरब डॉलर की नेटवर्थ से दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट (186 अरब डॉलर) तीसरे नंबर, मार्क जकरबर्ग (169 अरब डॉलर) चौथे, बिल गेट्स (146 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बालमर (143 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफे (132 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (131 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (131 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (125 अरब डॉलर) 10वें नंबर पर हैं। जकरबर्ग ने इस साल सबसे अधिक कमाई की है। इनकी नेटवर्थ में 40.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी फ्री फाइनेंस ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मनी मैनेजमेंट (Money Management...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵