नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल का आखिरी महीना चल रहा है। निवेशक अपने अपने पोर्टफोलियो को प्लस में रखने की कोशिश कर रहे है। भारतीय शेयर बाजार में ऐसा करने का मौका भी मिल रहा है। बाजार में बैक टू बैक आईपीओ आ रहे हैं। आज ऐसे ही 8 आईपीओ के बार में जनिए जो बिजनेस जगत में छाए हुए हैं।
Inventurus Knowledge Solutions IPO– 2497 करोड़ रुपये का यह आईपीओ आज बाजार में लिस्ट हो गया। इसका लिस्टिंग प्राइज 1900 रुपये रहा जिसके साथ ही निवेशकों को तकरीबन 42 प्रतिशता का रिटर्न मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
DAM Capital Advisors IPO– आज ओपन हुए इस IPO के जरिए कंपनी 840 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। जिसके 53 शेयरों के एक लॉट को खरीदने के लिए निवेशकों को 14,257 रुपये खर्च करने होंगे। 23 दिसंबर तक यह आईपीओ खुला रहेगा।
Sanathan Textiles IPO– सनातन टेक्सटाइल का आईपीओ आज बाजार में आ गया है। 550 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 46 शेयरों का एक लॉट निर्धारित किया गया है जिसपर दांव लगाने के लिए निवेशकों को 14030 रुपये की राशि खर्च करनी होगी। बिड लगाने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर होगी।
Concord Enviro Systems IPO– कोनकोर्ड आईपीओ ने भी आज बाजार मे दस्तख दे दी। 19 दिसंबर को खुला यह आईपीओ 23 दिसंबर तक निवेश के लिए खुला रहेगा। Concord Enviro Systems IPO का साइज 500 करोड़ रुपये है जिसके एक लॉट का साइज 21 शेयरों का है। इसमें न्यूनतम निवेश के लिए 13,965 रुपये की जरूरत होगी।
IGI IPO– जहां एक तरफ निवेशकों को आईपीओ के जरिए निवेश के मौके मिल रहे हैं वहीं आईजीआई का आईपीओ का अलॉटमेंट भी जारी हुआ है। आपको शेयर अलॉट हुए या नहीं इसका स्टेटस जानने के लिए Kfin Technologies के पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।
NACDAC Infrastructure IPO– नैकडैक इंफ्रास्टक्चर के आईपीओ के ग्रे मार्केट में शानदार रिटर्न मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। NACDAC Infrastructure IPO की बात करें तो यह 114 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
Transrail Lighting IPO– 19 दिसंबर को ट्रांसरेल लाइटिंग का 838 करोड़ रुपये का आईपीओ भी लॉन्च हो गया। 23 दिसंबर तक निवेशक इसमें पैसा लगा सकते हैं। इसमें न्यूनतम निवेश करने की सीमा 13940 करोड़ रुपये है जिसमें 34 शेयरों का एक लॉट खरीदा जा सकेगा।
Mamata Machinery IPO- ममता मशीनरी के आईपीओ को पहले ही दिन रिटेल निवेशकों का जमकर ध्यान खींचा। पहले ही दिन आईपीओ को 6.5 गुना सबस्क्रिप्शन मिला।





