back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में बच्चे नहीं चला पाएंगे इंस्टा-फेसबुक? राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से मांग, कहा-बैन करिए सोशल मीडिया

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्रांस में सोशल मीडिया बैन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और भारत भी इस पहल में शामिल हो सकता है।

क्या भारत में भी लगेगा बैन?

मैक्रों ने कहा कि जिस चीज़ की इजाज़त असल दुनिया में नहीं है, वह इंटरनेट पर भी बच्चों को नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सरकार और रेगुलेटर्स की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाएं। दुनिया के कई देशों, जैसे ऑस्ट्रेलिया और कुछ यूरोपीय देशों में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू किए जा चुके हैं। अब भारत में भी इस तरह की चर्चा तेज हो गई है।

बच्चों की सुरक्षा सभ्यता का सवाल

मैक्रों ने पीएम मोदी के सामने कहा,“मुझे उम्मीद है कि भारत भी इस पहल से जुड़ेगा। बच्चों और किशोरों की सुरक्षा सिर्फ नियमों का मामला नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता का सवाल है। उन्होंने बताया कि ग्रीस, स्पेन समेत कई यूरोपीय देश इस दिशा में काम कर रहे हैं। अपने भाषण में मैक्रों ने भारत की डिजिटल क्रांति की सराहना की। उन्होंने मुंबई के एक स्ट्रीट वेंडर का उदाहरण देते हुए कहा कि जो व्यक्ति पहले बैंक खाता नहीं खोल पाता था, आज वह मोबाइल से डिजिटल पेमेंट ले रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने 1.4 अरब लोगों के लिए डिजिटल पहचान प्रणाली और मजबूत पेमेंट सिस्टम तैयार किया है, जो हर महीने अरबों लेनदेन प्रोसेस करता है। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनियाभर के नेता, टेक एक्सपर्ट और नीति निर्माता शामिल हुए। चर्चा का मुख्य विषय था AI का सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल। मैक्रों ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि भारत की डिजिटल उपलब्धियों को वैश्विक उदाहरण बताया।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...