नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में अधिकतर कामकाजी लोग दफ्तर आने जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या होगा जब आपका मेट्रो कार्ड ही आपके पैसों पर हाथ साफ कर दे। मेट्रो स्टेशनों पर बड़ी संख्या में ऐसे ठग मौजूद हैं जो आपके मेट्रों कार्ड पर नजर गड़ाए बैठे हैं। इन दिनों Near Field Communication टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इस तरह की ठगी को अंजाम देने के लिए धडल्ले से किया जा रहा है। इस तकनीक जरिए स्कैमर्स आपके मेट्रो कार्ड को बिना छुए आपको चपत लगा सकते हैं।
क्या है स्कैम और इससे बचने के उपाय
जब आप मेट्रो की लाइन में लगे होते हैं और आपका मेट्रो कार्ड आपके हाथ में है तो आप इसका सबसे ज्यादा शिकार हो सकते हैं। ठग आपको लाइन में धक्का देंगे और Near Field Communication डिवाइस की मदद से आपको कार्ड के पास ले जाकर आपकी सारी जानकारी ले लेंगे। इस जानकारी की मदद से वह कार्ड में मौजूद सारे पैसे अपने नकली कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इससे कैसे बचाव किया जा सकता है। अगर आप भी इस स्कैम से बचाव करना चाहते हैं तो अपना मेट्रो कार्ड इस्तेमाल करने के बाद सुरक्षित जगह पर रख दें ताकि इसका कोई भी गलत इस्तेमाल न किया जा सके।
शिकार होने पर यहां करें शिकायत
अगर आपका कार्ड क्लोन हो गया है तो तुरंत मेट्रो हेल्पलाइन पर संपर्क करें और बैंक अकाउंट भी चेक करें। आप इसकी शिकायत पुलिस से कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवा लें। आप ऐसे ऐप्स भी फोन में रख सकते हैं जो आपके कार्ड की एक्टिविटी पर नजर रखेगा। अगर आपका कार्ड स्मार्ट है तो एक मजबूत पिन सेट करें। साथ ही मेट्रो स्टेशन पर लाइन में ज्यादा भीड़ होने पर बचें।





