नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों आईपीओ की रफ्तार तेज हो गई है। बड़ी-बड़ी कंपनियां लगातार पूंजी बाजार में कदम रख रही हैं। अब इसी कड़ी में देश की जानी-मानी एआई टेक कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स भी शामिल हो गई है। बाजार नियामक सेबी ने कंपनी के आईपीओ को मंजूरी दे दी है, जिससे आने वाले महीनों में आईपीओ बाजार और अधिक गर्म होने की उम्मीद है।
4,900 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
फ्रैक्टल एनालिटिक्स इस सार्वजनिक निर्गम के जरिए करीब 4,900 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 1,279.3 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी होंगे जबकि 3,620.7 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में बाजार में उतारी जाएगी। कंपनी ने इसी साल अगस्त में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है।
कंपनी इन कामों में लगाएगी जुटाई गई पूंजी
आईपीओ से मिलने वाली धनराशि का बड़ा हिस्सा कंपनी अपनी सहायक इकाई Fractal USA के ब्याज भुगतान और ऋण चुकाने में लगाएगी, जिसके लिए लगभग 264.9 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा।
इसके अलावा पूंजी का उपयोग-
व्यवसाय विस्तार
नई AI सेवाओं के विकास तकनीकी क्षमता बढ़ाने और वित्तीय स्थिति मजबूत बनानेमें किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि निवेश बढ़ने से भारत और विदेशों में एआई समाधानों की उनकी पकड़ पहले से अधिक मजबूत होगी।
दो और कंपनियां बाजार में लाएंगी IPO
फ्रैक्टल एनालिटिक्स के अलावा दो और कंपनियां-
अमागी मीडिया लैब्स,सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीजभी जल्द ही शेयर बाजार में दस्तक देने वाली हैं। सेबी ने इन दोनों कंपनियों को भी मंजूरी दे दी है।
अमागी मीडिया लैब्स
1,020 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी,3.41 करोड़ रुपये के शेयर OFS के तहत बेचने की योजना हैवहीं सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज अपने अत्याधुनिक स्टेंट और मेडिकल उपकरणों के लिए जानी जाती है और इसके आईपीओ को लेकर निवेशकों में खास उत्साह देखा जा रहा है।





