back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वित्त मंत्री सीतारमण 26 जनवरी को करेंगी बजट का आगाज, जानें हलवा सेरेमनी का महत्व

वित्त वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट को अंतिम रूप देने से पहले 26 जनवरी को हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से पिछले 2 साल से बजट से पहले हलवा सेरेमनी को खत्म कर दिया गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में 26 जनवरी को परंपरागत हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय बजट 2023-24 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम रूप देने से पहले हलवा सेरेमनी समारोह नॉर्थ ब्लॉक के अंदर स्थित बजट प्रेस में आयोजित किया जाएगा।

iPhone_12_v_Android_2020.jpg

Android और Apple OS दोनों प्लेटफार्मों पर “केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप” पर उपलब्ध होंगे

मंत्रालय के जारी बयान के मुताबिक पिछले दो केंद्रीय बजटों की तरह इस बार भी केंद्रीय बजट कागज रहित होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्रालय ने बताया कि बजट दस्तावेज एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री के बजट भाषण पूरा होने के बाद Android और Apple OS दोनों प्लेटफार्मों पर “केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप” पर उपलब्ध होंगे

Untitled_design__4_.png

क्या है हलवा सेरेमनी ?

भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मीठा खाकर ही जाती है। इस वजह से आजादी के बाद से ही बजट पेश होने से पहले से हलवा सेरेमनी मनाई जाती है। हलवा सेरेमनी वित्त मंत्रालय के 10 नार्थ ब्लॉक स्थित परिसर में मनाई जाती है। हलवा सेरेमनी का आयोजन हमेशा बजट की तैयारी पूरी होने के बाद किया जाता है। इस कारण हलवा सेरेमनी को बजट पूरा होने का भी सूचक माना जाता है। बजट से जुड़ी जानकारी लीक न जाए, इसके लिए हलवा सेरेमनी पूरी होने के बड़े अधिकारियों समेत कर्मचारी वित्त मंत्रालय के परिसर में ही रहते हैं और वित्त मंत्री की ओर से बजट पेश होने के बाद ही निकलते हैं।

Screenshot_2023_01_25_160724.png

1955-56 में पहली बार हिंदी में बजट पेश किया गया 

देश में पहली बार 1955-56 में पहली बार हिंदी में बजट पेश किया गया था। तब से लगातार बजट भाषण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार होते आ रहा है। यह अलग बात है कि देश के वित्त मंत्री अपनी सुविधा के हिसाब से हिंदी या अंग्रेजी में बजट भाषण पढ़ते हैं।अब आम बजट और रेल बजट अलग-अलग नहीं पेश किए जाते हैं। इनका मर्जर एक ही बजट में कर दिया गया है। ये दोनों अब एक साथ पेश किए जाते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

40 हजार में पूरी ट्रिप: फ्लाइट टिकट से रहने-खाने तक, जानिए इस खूबसूरत देश के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कम बजट में विदेश घूमने का शानदार मौका हर किसी का सपना होता है कि वह जिंदगी में कम से कम...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...