नई दिल्ली, रफ्तार। गर्मियों की छुट्टी में कहीं जाने का प्लान है तो आपके लिए बेहद अच्छी खबर है। अब फ्लाइट टिकट बुकिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अपने घर बैठे बिना किसी की मदद लिए व्हाट्सएप के जरिए अपना टिकट बुक सकते हैं। कुछ समय पहले इंडिगो ने अपना नया AI बुकिंग असिस्टेंट 6Eskai लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।
7065145858 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजें
फ्लाइट टिकट बुकिंग के अलावा बोर्डिंग पास बनवाना, चेक-इन करना या फ्लाइट का स्टेटस पता लगा सकेंगे। घूमने-फिरने से संबंधित सवाल और जवाब भी कर सकते हैं। 6Eskai के जरिए आप हर तरह की जानकारी ले सकते हैं। यह कई भाषाओं में उपलब्ध है। हिंदी, अंग्रेजी या तमिल में बात कर सकता है। इसे इस्तेमाल करने को सिर्फ 7065145858 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजना होगा।
Google Cloud की मदद से हो रहा ऑपरेट
6Eskai को विशेष बनाने वाली चीज Google Cloud है। इसकी बड़ी भाषा मॉडल टेक्नॉलॉजी पर भी एआई बुकिंग असिस्टेंट चलती है। इतना ही नहीं अगर बार-बार फ्लाइट में सफर करते हैं तो सफर काफी अच्छा और आसान बनाएगा। दरअसल, यह आपकी गतिविधियों को आसानी से समझकर मदद करेगा। यह आपका काम पूरा करने के साथ-साथ सफर को आरामदायक बनाएगा।
फ्लाइट की सीट भी बता देगा
आपकी किसी भी ट्रैवल से संबंधित जानकारी को 6Eskai बहुत आसानी से पूरा कर सकता है। कैसे टिकट बुक करनी है? या ऑनलाइन चेक-इन करना या डिस्काउंट ढूंढना हो, ये सारी जानकारी 6Eskai बहुत अच्छे से करेगा। फ्लाइट में आपकी सीट के बारे में भी बता देगा। कोई अच्छी ट्रिप के बारे में पता करना या कोई सवाल पूछना हो आप पता कर सकते हैं। कभी भी किसी असली एजेंट से बात करनी है तो 6Eskai उन्हें भी आपके लिए ढूंढ सकता है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





