back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Whatsapp से होगा Flight टिकट बुक, सिर्फ इस नंबर पर भेजना होगा मैसेज

Flight Ticket Booking : फ्लाइट की टिकट बुकिंग अब बेहद आसान हो गई है। व्हाट्सएप के जरिए आप फ्लाइट की टिकट बुक करने के साथ इससे संबंधित कई अपडेट्स भी हासिल कर सकेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। गर्मियों की छुट्टी में कहीं जाने का प्लान है तो आपके लिए बेहद अच्छी खबर है। अब फ्लाइट टिकट बुकिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अपने घर बैठे बिना किसी की मदद लिए व्हाट्सएप के जरिए अपना टिकट बुक सकते हैं। कुछ समय पहले इंडिगो ने अपना नया AI बुकिंग असिस्टेंट 6Eskai लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।

7065145858 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजें

फ्लाइट टिकट बुकिंग के अलावा बोर्डिंग पास बनवाना, चेक-इन करना या फ्लाइट का स्टेटस पता लगा सकेंगे। घूमने-फिरने से संबंधित सवाल और जवाब भी कर सकते हैं। 6Eskai के जरिए आप हर तरह की जानकारी ले सकते हैं। यह कई भाषाओं में उपलब्ध है। हिंदी, अंग्रेजी या तमिल में बात कर सकता है। इसे इस्तेमाल करने को सिर्फ 7065145858 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजना होगा।

Google Cloud की मदद से हो रहा ऑपरेट

6Eskai को विशेष बनाने वाली चीज Google Cloud है। इसकी बड़ी भाषा मॉडल टेक्नॉलॉजी पर भी एआई बुकिंग असिस्टेंट चलती है। इतना ही नहीं अगर बार-बार फ्लाइट में सफर करते हैं तो सफर काफी अच्छा और आसान बनाएगा। दरअसल, यह आपकी गतिविधियों को आसानी से समझकर मदद करेगा। यह आपका काम पूरा करने के साथ-साथ सफर को आरामदायक बनाएगा।

फ्लाइट की सीट भी बता देगा

आपकी किसी भी ट्रैवल से संबंधित जानकारी को 6Eskai बहुत आसानी से पूरा कर सकता है। कैसे टिकट बुक करनी है? या ऑनलाइन चेक-इन करना या डिस्काउंट ढूंढना हो, ये सारी जानकारी 6Eskai बहुत अच्छे से करेगा। फ्लाइट में आपकी सीट के बारे में भी बता देगा। कोई अच्छी ट्रिप के बारे में पता करना या कोई सवाल पूछना हो आप पता कर सकते हैं। कभी भी किसी असली एजेंट से बात करनी है तो 6Eskai उन्हें भी आपके लिए ढूंढ सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्लाइट में महिलाओं को ‘एयर होस्टेस’ कहते हैं तो पुरुषों को क्या कहते हैं? जानें एकदम सटीक जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अक्सर फ्लाइट में काम करने वाली महिलाओं को बोलचाल की भाषा में 'एयर होस्टेस' कहा जाता है। यह शब्द कमर्शियल एविएशन...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...