back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महंगे कच्चे तेल के साइड इफेक्ट्स : महंगे हुए खाद्य तेल और मसाले

– कच्चा तेल महंगा होने से बायो डीजल का इस्तेमाल बढ़ा नई दिल्ली, 11 मार्च (हि.स)। लगातार बढ़ रहे कच्चे तेल के दामों के साइड इफेक्ट्स अब दिखने लगे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से पिछले 15 दिनों में हल्दी और मिर्च समेत कई मसालों की कीमतें 6 से 7 फीसदी तक बढ़ गई हैं। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से दुनिया के कई देशों ने बायो डीजल का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। पिछले 15 दिनों में कच्चे पाम तेल की कीमतें 1,040 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 1,110 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गईं हैं। इसी तरह सोयाबीन तेल की कीमतें 1,190 डॉलर प्रति टन से 1,270 डॉलर प्रति टन हो गई हैं। मसालों का उत्पादन कम रहने के अनुमान और ज्यादा निर्यात की मांग से इनकी कीमतों में इजाफा हो रहा है। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत आयातित खाद्य तेलों पर निर्भर है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-2021 में बायो-डीजल के उत्पादन के लिए 8.3 अरब पाउंड सोयाबीन तेल का इस्तेमाल होने की उम्मीद है। यह पिछले वित्त वर्ष में लगभग 7.85 बिलियन पाउंड से करीब 6 फीसदी ज्यादा है। अमेरिका, ब्राजील, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों में बायो डीजल में पाम तेल और सोयाबीन तेल का उपयोग किया जाता है। जानकारों का कहना है कि अगर जल्दी ही कच्चे तेल की कीमतों पर लगाम नहीं लगी तो खाद्य तेलों और मसालों की कीमतें भी सातवें आसमान को छूने लगेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

5 पैन कार्ड, 2 आधार और 20 बैंक खाते, कई लोगों को ठगा, जानें बिहार का सुनीत कैसे बना RAW अफसर?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । नोएडा में पिछले कई महीनों से एक व्यक्ति लोगों को अपनी गोपनीय पहचान से भ्रमित कर रहा था। खुद...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...