back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएमसी बैंक के टेकओवर की उम्मीद बनी, खाताधारकों को मिलेगी राहत

– सेंट्रम फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड को मिली स्मॉल फाइनेंस बैंक शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। सेंट्रम फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से स्मॉल फाइनेंस बैंक शुरू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। हालांकि रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है की आवेदनकर्ता सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस देने पर तभी विचार किया जाएगा, जब सभी जरूरी शर्तें पूरी कर ली जाएंगी। सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को स्मॉल फाइनेंस बैंक शुरू करने का लाइसेंस मिल जाने पर वो परेशानियों में फंसे पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) का टेकओवर कर सकेगी। इस बीच पीएमसी बैंक के रिजॉल्यूशन प्रक्रिया की भी शुरुआत कर दी गई है। ऐसा करने से बैंक के खाताधारकों को राहत मिल सकेगी। भारतीय रिजर्व बैंक में मार्च के महीने में स्पष्ट किया था कि पीएमसी बैंक की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से इसके रिजॉल्यूशन की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है। आरबीआई ने उसी समय इस बात के भी संकेत दिए थे कि पीएमसी बैंक को टेकओवर करने के लिए कुछ निवेशकों की ओर से प्रस्ताव मिले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक की स्थिति बिगड़ने के बाद 2 साल पहले बैंक के बोर्ड को हटाकर एडमिनिस्ट्रेटर की नियुक्ति कर दी थी। पिछले साल मार्च तक बैंक के पास कुल 10,727.12 करोड़ रुपये का डिपॉजिट था, जबकि उसने कुल 4,472.78 करोड़ रुपये का एडवांस जारी किया हुआ था। बैंक की गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 3,518.89 करोड रुपये थी। जानकारों के मुताबिक अगर सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड इस बैंक का को टेकओवर कर लेती है, तो इस बैंक के दिन फिरने की उम्मीद बन जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/योगिता/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

PMC चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव: पुणे में उद्धव ठाकरे–कांग्रेस का गठबंधन तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी फाइनल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की सियासत में नगर निकाय चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुणे महानगर पालिका (PMC) चुनाव 2026 को लेकर...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵