back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एवरग्रांडे से चीन की अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। चीनी कंपनी एवरग्रांडे ने अपने धन प्रबंधन व्यवसाय में निवेशकों को संपत्ति के साथ अदायगी शुरू कर दी है, क्योंकि दुनिया के सबसे अधिक कर्जदार रियल एस्टेट डेवलपर को इस सप्ताह एक महत्वपूर्ण परीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। बीबीसी की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। प्रमुख बैंकों को कथित तौर पर बताया गया है कि उन्हें सोमवार को होने वाले लोन्स पर ब्याज भुगतान प्राप्त नहीं होगा, जबकि फर्म के बांड पर 84 मिलियन डॉलर का ब्याज भुगतान भी गुरुवार को होने वाला है। हांगकांग के कारोबार में सोमवार को कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि संपत्ति की दिग्गज कंपनी की बढ़ती कर्ज की समस्याओं ने चीन की अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित पतन के प्रभाव को लेकर आशंका पैदा कर दी है। एवरग्रांडे 300 अरब डॉलर से अधिक का उधार लेकर चीन की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन गई है। पिछले साल, बीजिंग ने बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स पर बकाया राशि को नियंत्रित करने के लिए नए नियम बनाए थे। नए उपायों ने एवरग्रांडे को अपनी संपत्तियों को बड़ी छूट पर पेश करने के लिए प्रेरित किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि व्यापार को बनाए रखने के लिए पैसा आ रहा था। अब, यह अपने लोन्स पर ब्याज भुगतान को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस अनिश्चितता के चलते एवरग्रांडे के शेयर की कीमत में इस साल करीब 85 फीसदी की गिरावट आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों ने इसके बॉन्ड्स को भी डाउनग्रेड कर दिया है। द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) मैटी बेकिंक ने बीबीसी को बताया, वित्तीय गिरावट दूरगामी होगी। एवरग्रांडे पर कथित तौर पर लगभग 171 घरेलू बैंकों और 121 अन्य वित्तीय फर्मो का पैसा बकाया है। अगर एवरग्रांडे डिफॉल्ट करता है, तो बैंकों और अन्य उधारदाताओं को कम उधार देने के लिए मजबूर किया जा सकता है। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵