19 जनवरी को आएगा Epack का IPO, निवेश का बेहतरीन मौका, A To Z डिटेल यहां

Epack IPO : आप आईपीओ (IPO) में निवेश का इंतजार कर रहे तो इस हफ्ते अच्छा मौका होगा। रूम एयर कंडीशनर ओरिजिनल मैन्युफैक्चरर कंपनी ईपैक ड्यूरेबल का आईपीओ 19 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है।
आईपीओ।
आईपीओ।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। आप आईपीओ (IPO) में निवेश का इंतजार कर रहे तो इस हफ्ते अच्छा मौका होगा। रूम एयर कंडीशनर ओरिजिनल मैन्युफैक्चरर कंपनी ईपैक ड्यूरेबल (Epack Durable) का आईपीओ 19 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। आईपीओ के लिए प्रति शेयर 218-230 रुपए का प्राइस बैंड है। आईपीओ का साइज 640 करोड़ का होगा, जिसे 23 जनवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। यह एंकर निवेशकों के लिए 18 जनवरी को ही खुलेगा।

आईपीओ के बारे में

ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ (Epack Durable IPO) में 400 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। 13,067,890 इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है। 1 लॉट में 65 शेयर शामिल हैं। अपर प्राइस बैंड 230 रुपए के लिहाज से कम-से-कम एक लॉट के लिए 14950 रुपए निवेश जरूरी होगा। जबकि अधिकतम 13 लॉट के लिए 194350 रुपए की बोली लगा सकते हैं। 24 जनवरी को शेयर अलॉट हो जाएंगे। जबकि, 29 जनवरी को इसकी बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी।

शेयर कौन बेचेगा?

प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा बजरंग बोथरा, लक्ष्मी पाट बोथरा, संजय सिंघानिया, और अजय डीडी सिंघानिया, पिंकी अजय सिंघानिया, प्रीति सिंघानिया, निखिल बोथरा, नितिन बोथरा, और रजत कुमार बोथरा हैं। ये 51.75 लाख शेयरों की बेचेंगे। ओएफएस में अपर प्राइस बैंड पर इनकी वैल्यू 119 करोड़ है। 121 करोड़ रुपए के 52.62 लाख शेयर भी पब्लिक शेयरहोल्डर्स मतलब इंडिया एडवांटेज फंड S4 I और डायनमिक इंडिया फंड S4 US I द्वारा बेचे जाएंगे। उत्तर प्रदेश बेस्ड कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 65.36 फीसदी है। शेष 34.64 फीसदी शेयर पब्लिक के पास हैं। इनमें से ऑगस्टा इन्वेस्टमेंट्स जीरो पीटीई लिमिटेड और इंडिया एडवांटेज फंड एस4 आई शामिल हैं।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

कंपनी मुनाफे में है। वित्त वर्ष 2020 के लिए कंपनी का रेवेन्यू, खर्च और PAT 739.65 करोड़, 728.78 करोड़ और 7.80 करोड़ रहा है। जबकि, यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2021 में 927.34 करोड़, 901.03 करोड़ और 17.43 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 1540.25 करोड़ और खर्च 1493.84 करोड़ था।

किसके लिए कितना रिजर्व है

ईपैक के आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए कोटा 35 प्रतिशत रिजर्व है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। Axis कैपिटल लिमिटेड, Dam कैपिटल एडवाइजरी और ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड इश्यू के लिए लीड मैनेजर हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in