नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप भी नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो जरा सोचिए आप एक महीने में कितनी सैलरी पाते हैं- 20 हजार, 50 हजार या अधिकतम 1 लाख। लेकिन आपकी सोच से एकदम परे एलन मस्क ने हर घंटे काम के बदले 4000 (भारतीय रुपये) देने का एलान किया है यानी टेस्ला में काम करके आप महीने का 5.60 लाख रुपये कमा सकते हैं। अब आपके मन में आ रहा होगा कि टेस्ला में जॉब कैसे पाई जा सकती है।
क्या होगी जॉब और योग्यता?
अगर आप शारीरिक रूप से सक्षम है, आपकी लंबाई 5″7 से 5″11 बीच है, 30 पाउंड का वजन उठा सकते हों, मोशन कैप्चर सूट पहनकर लंबे समय तक वीआर इक्युपमेंट चला सकें, दिन/रात की शिफ्ट में काम करने में सक्षम हों, तो इस जॉब के लिए आप परफेक्ट उम्मीदवार हो सकते हैं। आपको करना यह होगा कि AI से संचालित रोबोट्स को ट्रेनिंग देनी होगी। इन रोबोट्स के माध्यम से मूवमेंट डेटा जुटाने का काम होता है और टेस्ला के कारखानों में मदद के लिए तैयार किया गया है।
AI में दिलचस्पी रखने वाले के लिए गोल्डन चांस, मिलेगी मोटी रकम
तकनीक के जानकारों के लिए यह हाई सैलरी पैकेज पर नौकरी करने का शानदार मौका है। इस काम के लिए आपको हर घंटे 25.25 डॉलर से लेकर 48 डॉलर मिल सकते हैं, हालांकि अनुभव और जगह के हिसाब से मिलने वाली राशि में बदलाव संभव है। सैलरी के आलावा कंपनी आपको अन्य अतिरिक्त सुविधाएं भी दे रही है जिसमें मेडिकल सुविधा, रिटायरमेंट बेनिफिट जैसी कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
ऑप्टिमस को ट्रेंड कराना है एकमात्र मकसद
एलन मस्क का लक्ष्य है कि श्रम शक्ति को कम करके रोबोट को डेवलप किया जाए जिससे वो सारे काम रोबोट के जरिए हो जाए जो अभी श्रम शक्ति के माध्यम से किए जाते हैं। मस्क 2021 में ऑप्टिमस नाम के रोबोट से संबंधित जानकारी सामने रख चुके हैं।





