नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आखिरकार स्टारलिंक (Starlink) को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने की फाइनल मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरु हो जाएगी। लेकिन हर किसी के जहन में एक सवाल आ रहा है कि भारत में इसकी कीमतें कम होंगी या ज्यादा होगी। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, भारत में स्टारलिंक सस्ता हो सकता है। लेकिन जो जानकारी सामने आई है, वो आपको हैरान कर देगी।
Starlink का टैरिफ प्लान भारत में भी पड़ोसी देशों बांग्लादेश और भूटान की तरह होने वाल है। इसका मतलब अगर आप Starlink का कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो पहले आपको लगभग 33,000 रुपये सिर्फ डिवाइस के लिए भुगतान करना होगा। इसके बाद अनलिमिटेड डेटा का मंथली प्लान 3,000 रुपये से शुरू हो सकता है।
क्या भारत में खास है Starlink का प्लान?
भारत में स्टारलिंक का प्लान खास तरीके से तैयार किया जा रहा है। भारत में स्टारलिंक का डिवाइस करीब 33,000 रुपये का ही आएगा। 3,000 रुपये प्रति महीने में अनलिमिटेड इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
स्टार लिंक पर जो नए यूजर्स होंगे उन्हें 1 महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा। अगले महीने से तय किया गया खर्च का भुगतान करना होगा। सर्विस की शुरुआत स्पेक्ट्रम आवंटन के 1-2 महीने के अंदर होगी। एलन मस्क ने भारत के गांव और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने का बड़ा वादा कर रहे हैं। इसके लिए वो हर संभव प्रयास कर रहे है।
सस्ते की उम्मीद न करें
वही, स्टारलिंक के सेवा पाने के लिए भारतीय कस्टमर्स सस्ती सर्विस की उम्मीद कर रहे थे कि यहां लोकल टेलीकॉम कंपनियों की तरह Starlink भी कम कीमत पर सर्विस देगी। लेकिन सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस फिलहाल महंगी ही रहने वाली है। हालांकि, जिन इलाकों में इंटरनेट बिल्कुल नहीं है, वहां Starlink एक गेमचेंजर साबित होगा।
बांग्लादेश और भूटान में स्टारलिंक की डिवाइस की कीमत 33 हजार रुपये है। इन पड़ोसी मुल्कों में मंथली अनलिमिटेड डेटा प्लान 3 हजार रुपये में दिया जा रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, भारत में भी इसी तरह की सर्विस चार्ज लिया जाएगा।





