back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LPG Price Hike: महंगाई की मार! एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

LPG Price : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च (March 2024) की शुरुआत के साथ बड़ा झटका दिया है। आज यानी 1 मार्च को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price Hike) में फिर बढ़ोतरी हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च (March 2024) की शुरुआत के साथ बड़ा झटका दिया है। आज यानी 1 मार्च को गैस सिलेंडर के दाम (Cylinder Price Hike) में फिर बढ़ोतरी हुई है। इसके तहत दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में आज से एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ है। बता दें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों (Commercial LPG Cylinders Price Hike) में इजाफा किया है। घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Price Today) के दाम स्थिर हैं।

लगातार दूसरे महीने बढ़ी कीमत

यह लगातार दूसरा महीना है, जब 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों (Lpg Gas Cylinder Price) में बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने 1 फरवरी 2024 को यानी बजट वाले दिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 14 रुपए का इजाफा हुआ था।

कॉमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की है।

किस शहर में क्या रेट?

नए रेट के अनुसार दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) का दाम 1769.50 रुपए बढ़कर 1795 रुपए हो गया है। मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 1723.50 रुपए से बढ़ाकर 1749 रुपए किया गया है। कोलकाता में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम (Kolkata LPG Cylinder Price) 1887 रुपए से बढ़कर 1911 रुपए और चेन्नई में अब 1937 रुपए से बढ़कर 1960.50 रुपए हो चुका है।

घरेलू LPG के दाम में बदलाव नहीं

घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी 14 किलो वाले सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। 6 महीने से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। आखिरी बार रेट में 30 अगस्त को बदलाव हुआ था। बता दें दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Price) 903 रुपए, कोलकाता में 929 रुपए, मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...