east-central-railway-joins-the-prestigious-club-of-loading-150-million-tonnes-or-more
east-central-railway-joins-the-prestigious-club-of-loading-150-million-tonnes-or-more

पूर्व मध्य रेलवे 150 मिलियन टन या इससे अधिक माल लदान वाले प्रतिष्ठित क्लब में हुआ शामिल

हाजीपुर , 1 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व मध्य रेलवे ने माल लदान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के फरवरी माह तक 150.07 मीलियन टन माल का लदान किया गया है। यह पूर्व मध्य रेल द्वारा किसी एक वित्तीय वर्ष में किये गये माल लदान की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस प्रदर्शन से पूर्व मध्य रेल को किसी एक वित्तीय वर्ष में 150 मिलियन टन या इससे अधिक माल का लदान करने वाले भारतीय रेल के 3 अन्य क्षेत्रीय रेलों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है। भारतीय रेल के 17 क्षेत्रीय रेलों में अब तक पूर्व तटीय रेल, भुवनेश्वर, दक्षिण पूर्व मध्य रेल, बिलासपुर तथा दक्षिण पूर्व रेलवे, कोलकाता को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल है। इसके पहले पूर्व मध्य रेल द्वारा वर्ष 2019-20 में 149.34 मिलियन टन माल लदान किया गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड था। फरवरी, 2022 तक रिकॉर्ड 150.07 मिलियन टन माल लदान के बाद चालू वित्त वर्ष के अंत तक माल लदान 165 मिलियन टन को पार करने की संभावना है। कुमार ने बताया कि फरवरी माह तक प्रतिदिन औसतन 6780 वैगन माल ढुलाई की गई। उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेल द्वारा फरवरी तक किए गए 150.07 मिलियन टन में सर्वाधिक (90 प्रतिशत) कोयला का लदान किया गया। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल द्वारा फरवरी महीने तक 142.85 मिलियन टन माल लदान किया गया, जबकि दानापुर मंडल में 2.79 मिलियन टन, सोनपुर मंडल ने 2.19 मिलियन टन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा 1.54 मिलियन टन तथा समस्तीपुर मंडल द्वारा 0.70 मिलियन टन माल लदान किया गया। --आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in