back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Go First Crisis: गो फर्स्ट को उड़ान भरने की मिलेगी मजूंरी! DGCA की Document Verification प्रकिया करनी होगी पास

विमानन क्षेत्र से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गो फर्स्ट के मौजूदा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने एयरलाइन की पुनरुद्धार योजना के विभिन्न पहलुओं पर डीजीसीए के अधिकारियों के साथ चर्चा की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क(हिन्दुस्थान समाचार)। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) दिवाला प्रक्रिया की दौर से गुजर रही गो फर्स्ट का दोबारा संचालन शुरू करने की मंजूरी देने से पहले संबंधित दस्तावेज की जांच करेगा। डीजीसीए एयरलाइन में नई जान डालने के लिए पेश योजना का परीक्षण करने के साथ उसकी तैयारियों को भी परखेगा।

GO First Crisis 25gofirst1_414.jpg

घरेलू उड़ानों के गंतव्य को 29 से घटाकर 23 करने का प्रस्ताव रखा

विमानन क्षेत्र से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गो फर्स्ट के मौजूदा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने एयरलाइन की पुनरुद्धार योजना के विभिन्न पहलुओं पर डीजीसीए के अधिकारियों के साथ चर्चा की है। कंपनी ने पुनरुद्धार योजना में गो फर्स्ट की घरेलू उड़ानों के गंतव्य को 29 से घटाकर 23 करने का प्रस्ताव रखा है।

GO First Crisis pic.png

दोबारा उड़ानों के संचालन की मिल सकती है अनुमति

दिवाला प्रक्रिया के समाधान पेशेवर के तौर पर नियुक्त शैलेंद्र अजमेरा और अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कौशिक खोना ने इस पुनरुद्धार योजना के बारे में डीजीसीए अधिकारियों के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। डीजीसीए पेश दस्तावेज का परीक्षण करने के बाद दोबारा उड़ानों के संचालन की अनुमति अगले हफ्ते दे सकता है।

Go First Crisis gettyimages_1252559543_612x612.jpg

NCLT से भी मिल चुकी है मंजूरी

गो फर्स्ट एयरलाइन की उड़ानों का परिचालन वित्तीय संकट गहराने के बाद तीन मई से ही बंद चल रहा है । इस दौरान एयरलाइन ने स्वैच्छिक रूप से दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई थी, जिस पर उसे राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से मंजूरी भी मिल चुकी है।

Go First Crisis gettyimages_867100804_612x612.jpg

गो फर्स्ट का संचालन दोबारा होगी शुरू

वाडिया परिवार के स्वामित्व वाली बजट एयरलाइन स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया में है। गो फर्स्ट का संचालन दोबारा शुरू करने के लिए ऋणदाताओं ने लगभग 450 करोड़ रुपये की अंतरिम फंडिंग की प्रतिबद्धता जताई है। बता दें कि गो फर्स्ट की सभी उड़ाने 30 जून तक कैसिंल कर दी गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Big Business Deal: स्पाइसजेट इस बड़ी एयरलाइंस को खरीदने की तैयारी में, हरिहर महापात्रा से लिए 1100 करोड़

नई दिल्ली, रफ्तार। पैसों की तंगी से जूझ रही स्पाइसजेट (SpiceJet) में मुंबई के कारोबारियों हरिहर (Harihara Mahapatra) और प्रीति महापात्रा (Preeti Mahapatra) ...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...