नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 220 करोड़ रूपये का आईपीओ 22 जनवर को बोली के लिए खुला था जिसे निवेशकों का भरपूर साथ मिला। इस आईपीओ को ओवरऑल 222 गुना सबस्क्राइब किया गया। NII कैटेगरी में इसे सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला जिसे 507 गुना सब्सक्राइब किया गया। आज इसका अलॉटमेंट फाइनल हो जाएगा जबकि मंगलवार को उन निवेशकों को रिफंड कर दिया जाएगा जिन्हें शेयर अलॉट नहीं हुए हैं। 29 जनवरी को इसके शेयर्स शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगे।
Denta Water IPO Subscription
NSE के आंकड़ों से पता चलता है कि डेंटा वॉटर और इंफ्रा के आईपीओ को कुल मिलाकर 221.68 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल हिस्से को 90.56 गुना बुक किया गया, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों (NII) सेगमेंट को 507.27 गुना सब्सक्राइब किया गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) हिस्से को 236.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
Denta Water IPO GMP
21 दिसंबर, जिसके अगले दिन Denta Water IPO निवेश को लिए खुलने वाला था उस समय इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 165 रुपये रहा था जो कि इश्यू ओपन होने वाले दिन 15 रुपये गिर गया। 150 रुपये के ट्रेड लेवल के बाद से ही Denta Water IPO GMP में गिरावट लगातार जारी है। 24 जनवरी को इसका GMP गिरकर 137 रुपये के भाव पर आ गया। अगर आईपीओ के अपर प्राइज बैंड में 137 रुपये का ग्रे मार्केट प्रीमियम जोड़ दें तो यह 29 जनवरी को लिस्टिंग वाले दिन निवेशकों को 46.6 प्रतिशत तक का फायदा दे सकता है। आज इसका जीएमपी 120 के लेवल पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहा है।
NSE पर आईपीओ अलॉटमेंट चेक करने के स्टेप्स:
- NSE पर रजिस्ट्रेशन पेज खोलें।
- विकल्पों में से ‘इक्विटी और SME आईपीओ बोली विवरण’ चुनें।
- कंपनियों की सूची में से ‘‘Denta Water and Infra Solutions Limited’ चुनें।’
- अपना आईपीओ आवेदन नंबर और पैन विवरण दर्ज करें।
- अलॉटमेंट स्टेट्स देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।




