Kisan Andolan: किसानों आंदोलन से 300 करोड़ रुपए का नुकसान, यह इंडस्ट्री हुई पूरी प्रभावित

kisan Adolan Effects on Business: किसान आंदोलन का बुरा असर पर कारोबार पर भी दिख रहा है। कारोबारियों की संस्था CAIT के मुताबिक किसानों के प्रदर्शन से दिल्ली को 300 करोड़ के कारोबार का नुकसान हुआ है।
किसान आंदोलन का व्यापार पर बुरा प्रभाव।
किसान आंदोलन का व्यापार पर बुरा प्रभाव।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। किसान आंदोलन का बुरा असर पर कारोबार पर भी दिख रहा है। कारोबारियों की संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक किसानों के प्रदर्शन से अब तक अकेले दिल्ली को 300 करोड़ के कारोबार का नुकसान उठाना पड़ा है। अंबाला शहर का कपड़ा मार्केट ठप हो गया है।

हर दिन दिल्ली से 5 लाख लोग आते हैं खरीदारी को दिल्ली

दरअसल, आसपास के राज्यों से दिल्ली के लिए खरीदारी के लिए प्रतिदिन 5 लाख व्यापारी अन्य राज्यों से आते हैं। किसान आंदोलन की वजह से इन कारोबारियों का दिल्ली आना बंद हो चुका है। कैट के मुताबिक रोड ब्लॉक इलाकों के पास स्थित दुकानों को व्यापार का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है, क्योंकि हाईवे ब्लॉक न सिर्फ ग्राहकों को प्रभावित करता है, बल्कि लॉजिस्टिक कार्यों को भी प्रभावित करती है। आंदोलन का बोझ अब महंगाई के रूप में जनता पर भी पड़ने वाला है।

आंदोलन न थमने से बढ़ेगी महंगाई

दरअसल, ट्रकों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण मांग और आपूर्ति गैप का खेल शुरू हो जाता है। इसके चलते रोजमर्रा की चीजें लोगों तक आसानी से नहीं पहुंच पाती। अगर, यह पहुंचती भी है तो उनके दाम बढ़ जाते हैं। बता दें पहले से लहसुन और प्याज जैसी रोजमर्रा की चीजें महंगी हैं। किसान आंदोलन नहीं थमा तो जल्द मंहगाई का बोझ और बढ़ सकता है।

अंबाला कपड़ा मार्केट पर असर

इस आंदोलन का असर दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा अंबाला के कपड़ा मार्केट में भी दिख रहा है। किसान अंबाला के शंभू टोल प्लाजा पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते यहां का कपड़ा मार्केट ठप पड़ा है। दरअसल, कपड़ा मार्केट पहुंचने वाले टोल को बंद कर दिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in