Delhi Airport से फ्लाइट पकड़ना अब होगा महंगा, इंटरनेशनल यात्रियों को देना होगा इतना शुल्क

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) को एविएशन सेक्टर के नियामक एयरपोर्ट्स इकनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया AERA से यूजर डेवलपमेंट फी UDF बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है।

1
Delhi Airport
Delhi Airport

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) को एविएशन सेक्टर के नियामक एयरपोर्ट्स इकनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AERA) से यूजर डेवलपमेंट फीस UDF बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। यह शुल्क यात्रियों से टिकट की कीमत में शामिल कर लिया जाता है और इसका उपयोग एयरपोर्ट के रखरखाव और विकास के लिए किया जाता है।

घरेलू यात्रियों के लिए राहत, इंटरनेशनल यात्रियों पर बढ़ा बोझ

AERA के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट के कुल यात्रियों में से 80% घरेलू यात्री होते हैं। इस वजह से चौथे कंट्रोल पीरियड जो 31 मार्च 2029 तक रहेगा के दौरान घरेलू यात्रियों के लिए UDF की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू यात्रियों को अब भी डिपार्चर के समय 129 रुपये और अराइवल पर 56 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, इंटरनेशनल यात्रियों को अब ज्यादा UDF देना होगा। नया शुल्क ट्रैवल क्लास के आधार पर तय किया गया है इकोनॉमी क्लास डिपार्चर के समय 650 रुपये और अराइवल पर 275 रुपये। बिजनेस क्लास डिपार्चर के समय 810 रुपये और अराइवल पर 345 रुपये।

16 अप्रैल से लागू होगा नया शुल्क

AERA द्वारा स्वीकृत नए यूजर डेवलपमेंट फीस को 16 अप्रैल से लागू किया जाएगा। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर लैंडिंग चार्ज भी बदला गया है, जो अब विमान के आकार के आधार पर तय किया जाएगा। DIAL ने पहले UDF में 730% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन AERA ने केवल 140% तक की वृद्धि को मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी दिल्ली एयरपोर्ट को और बेहतर बनाने और यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं देने के लिए की गई है। इससे एयरपोर्ट के इन्फ्रास्ट्रक्चर को और आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को एक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके। AERA इस वृद्धि को डिफेंड करते हुए कहता है कि यह ‘यूजर पे’ सिद्धांत पर आधारित है। इसका मतलब है कि जो यात्री अधिक प्रीमियम सेवाएं लेते हैं, उन्हें ज्यादा शुल्क देना होगा। इस शुल्क वृद्धि के माध्यम से एयरपोर्ट की बुनियादी ढांचे को सुधारने और सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे यात्री अनुभव में सुधार होगा।