नई दिल्ली, रफ्तार। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने शिरडी टूर पैकेज पेश किया है। टूर पैकेज का नाम-शिरडी रेल टूर पैकेज है। पैकेज की शुरुआत बेंगलुरु से होगी। इसमें 3 रात और 4 दिनों की यात्रा होगी। पैकेज की शुरुआती कीमत 5300 रुपए है। IRCTC ने टूर पैकेज को ‘देखो अपना देश’ के तहत लाया है।
शनि शिंगणापुर की भी यात्रा
आईआरसीटीसी के अनुसार शिरडी टूर पैकेज में यात्री शनि शिंगणापुर की भी सैर कर सकते हैं। पैकेज की फ्रीक्वेंसी डेली है। इसकी बुकिंग श्रद्धालु IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं। पैकेज में यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करनी होगी। यात्री स्लिपर क्लास, स्टैंडर्ड क्लास और 3 AC में सफर कर सकेंगे।
रहना और खाना मुफ्त
बता दें, IRCTC देश और विदेश के लिए विभिन्न टूर पैकेज लाता रहता है। इन पैकेज के जरिए यात्री सस्ते में और सुविधा के साथ तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों की सैर करते हैं। पैकेजों की खासियत रहती है कि इनमें यात्रियों का रहना और खाना मुफ्त होता है।
पैकेज का किराया अलग-अलग
शिरडी टूर पैकेज का किराया भिन्न है। अकेले यात्रा करने पर 3AC में 10460 रुपए किराया है। दो लोगों के साथ 3AC का किराया 8170 रुपये, तीन लोगों के ग्रुप पर प्रति व्यक्ति किराया 7780 रुपए् किराया है। 3AC में 5 से 11 साल के बच्चों के साथ बेड की सुविधा लेते हैं तो किराया 6810 रुपए देना होगा। बिना बेड के 5-11 साल के बच्चों का किराया 5820 रुपए है। स्टैंडर्ड कैटिगिरी में प्रति व्यक्ति किराया 7980 रुपए होगा। दो लोगों के साथ यात्रा पर 5690 रुपए किराया है। तीन लोगों के साथ यात्रा पर प्रति व्यक्ति 5300 रुपए देने होंगे। 5-11 साल के बच्चों के लिए बेड की सुविधा के साथ किराया 4330 रुपए और बिना बेड के बच्चों का किराया 3340 रुपए देने होंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





