back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण कोरियाई के दूरसंचार ऑपरेटर पर साइबर हमला

सियोल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की एक प्रमुख दूरसंचार कंपनी केटी कॉर्प ने कहा कि उसने अपने नेटवर्क पर डिस्ट्रीब्यूटेड डेनियल-ऑफ-सर्विस (डीडीओएस) हमलों का पता लगाया है, जिससे देश भर के प्रमुख सेवाओं में समस्या आई है। देश भर में केटी नेटवर्क सेवाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों ने इंटरनेट, भुगतान और फोन कॉल सेवाओं सहित वायर्ड और वायरलेस दोनों सेवाओं में समस्या का सामना किया है। केटी ने कहा कि इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर तक, केटी ने अपनी अधिकांश इंटरनेट सेवाओं को पुनप्र्राप्त कर लिया है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में समस्या जारी है। यह डीडीओएस हमला जो यूजर्स को ऑनलाइन सर्विस, एप्लिकेशन वेबसाइट को बाधित करता है, जिससे यूजर्स उस वेबसाइट या सर्विस को एक्सेस ना कर सकें। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵