back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कच्चा तेल 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, जानिए दिल्ली, मुंबई का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन ब्रेंट क्रूड 73.85 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 74 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

दिल्ली, मुंबई का यह है रेट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन ब्रेंट क्रूड 73.85 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories