back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हीरो मोटोकॉर्प में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में नए पद का सृजन

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने कोरोना के बाद उभरते अवसरों का फायदा उठाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी का नया प्रबंधन पद बनाया है। दोपहिया वाहन प्रमुख ने मार्केटिंग का नेतृत्व कर रहे रंजीवजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से मार्केटिंग, बिक्री और बिक्री के बाद के कार्यो को एकीकृत करके बनाई गई इस नई भूमिका के लिए नियुक्त किया। हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य परिचालन अधिकारी और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी माइक क्लार्क ने कहा, अब हम अवसरों और विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। दुनिया तेजी से कोरोनावायरस महामारी से बाहर आ रही है। हम इन नए अवसरों का फायदा उठाकर अपने नेतृत्व को और मजबूत करने के लिए कमर कस रहे हैं, इसलिए हमें गतिशील रहना चाहिए, जिसके लिए मार्केटिंग और बिक्री के बाद ग्राहक के साथ तालमेल की आवश्यकता होती है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵