back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कॉइनस्विच कुबेर ने रणवीर सिंह को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। अग्रणी क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच कुबेर ने शुक्रवार को भारतीय फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को अपना पहला ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। कॉइनस्विच कुबेर और रणवीर सिंह इसके बारे में जागरूकता बढ़ाते हुए भारत में क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती स्वीकार्यता को उजागर करने की दिशा में काम करेंगे। रणवीर सिंह कॉइनस्विच कुबेर के चल रहे कुछ तो बदलेगा अभियान के लिए तीन विज्ञापन फिल्मों में दिखाई देंगे, जो कि परिवर्तन की संभावना पर आधारित है क्योंकि कोई व्यक्ति क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में प्रवेश करके किसी बड़ी चीज का हिस्सा बन जाता है। कॉइनस्विच कुबेर के सह-संस्थापक और सीईओ, आशीष सिंघल, ने कहा, हम रणवीर सिंह को हमारे ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल करने के लिए उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसी को भारत में अरबों के लिए सुलभ बनाना है। मुझे विश्वास है कि कॉइनस्विच कुबेर को एक घरेलू नाम बनने में सहायता करते हुए उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कदम उठाने के लिए रणवीर अपनी युवा अपील के साथ हमें सक्षम करेंगे। हाल ही में, फर्म ने कहा कि उसने आंद्रेसेन होरोविट्ज (ए16जेड), कॉइनबेस वेंचर्स और मौजूदा निवेशकों से अपने सीरीज सी फंडिंग राउंड में 260 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए हैं और अपने भारत के संचालन को बढ़ाएंगे, जिसमें वर्टिकल में हायरिंग भी शामिल है। 10 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, कॉइनस्विच भारत की एक नई यूनीकॉर्न और सबसे मूल्यवान क्रिप्टो कंपनी बन गई है, जिसकी कीमत 1.9 बिलियन डॉलर है। कॉइनस्विच कुबेर ने कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर 50 मिलियन भारतीयों को शामिल करने और नए क्रिप्टो उत्पादों को पेश करने के लिए धन का उपयोग करेगा। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...