नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरोना के खौफ से लोग अबतक ठीक से उभर भी नहीं पाए थे कि चीन में एक और वायरस ने कहर बरपाया हुआ है। भारत की बात करें तो बेंगलुरु में भी इस वायरस से 2 बच्चों के पीडित होने की जानकारी सामने आई है। इस खबर के सामने आते ही शेयर बाजार में हड़कंप मच गया। सेसेंक्स में 1100 अंको की गिरावट देखने को मिली है जबकि निफ्टी में भी 300 से ज्यादा अंको की गिरावट हुई।
HMPV वायरस से पीडित मरीज मिलने से शेयर बाजार धड़ाम
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी खासी बढ़त के साथ हुई थी लेकिन जैसे ही यह पुष्टी हुई कि भारत में HMPV वायरस से पीडित दो मरीज मिले हैं वैसे ही शेयर बाजार अर्श से फर्श तक आ गिरा। सेंसेक्स 1100 अंको तक गिर गया जबकि खबर लिखे जाने तक यह 1200 अंको की गिरावट के साथ 78,004 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। 363 अंको की गिरावट के साथ 23,636 पर ट्रेड कर रहा है।
बेंगलुरु में मिले हैं दो मरीज
चीन में हाहाकार मचाने वाला HMPV वायरस अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। बेंगलुरु में 2 बच्चे HMPV पॉजिटिव पाए गए हैं। पहला मामला 8 महीने के बच्चे का है जो पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद अब वह रिकवरी कर रहा है। जबकि 3 महीने की बच्ची का दूसरा मामला भी बेंगलुरु से ही सामने आया। पॉजिटिव आने के बाद बच्ची को बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अच्छी खबर यह है कि उस बच्ची को भी अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।




