BUDGET 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ ?

BUDGET 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ ?

वित्त मंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था को पटरी पर होने के संकेत दिए हैं। आने वाले दिनों में मोबाइल फोन खरीदना सस्ता हो सकता है तो वहीं सोना और चांदी महंगे हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था को पटरी पर होने के संकेत दिए हैं। इस बजट को आम लोग नफा-नुकसान के तौर पर देख रहे हैं। आने वाले दिनों में मोबाइल फोन खरीदना सस्ता हो सकता है, वहीं सोना-चांदी खरीदना महंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने मोबाइल फोन के कुछ पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी है और सोना-चांदी पर ड्यूटी में इजाफा किया है। ऐसे में आम आदमी की जेब पर किन चीजों का बोझ बढ़ने जा रहा है और किससे उसे राहत मिलेगी, जानते हैं क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

आइए जानते हैं क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ इस बजट में

सस्ता

  • लिथियम आयन बैटरी बनाने में इस्तेमाल सामान की इंपोर्ट ड्यूटी घटाई।

  • इससे EV सस्ते होंगे।

  • टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी 5% से घटाकर 2.5% की गई।

  • मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए कुछ पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई।

  • हीट कॉइल पर कस्टम ड्यूटी 20% से घटाकर 15% कर दी गई है।

  • लैब में बने हीरों की मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल सीड पर ड्यूटी कम की।

  • एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए श्रिंप फीड पर कस्टम ड्यूटी कम करेगी।

  • क्रूड ग्लिसरीन पर कस्टम ड्यूटी 7.5% से घटाकर 2.5% की गई।

  • क्लीनिंग एजेंट डीनेचर्ड इथाइल अल्कोहल से कस्टम ड्यूटी खत्म की गई।

महंगा

  • सिगरेट पर राष्ट्रीय आपदा आपात ड्यूटी (NCCD) को 16% बढ़ाया

  • गोल्ड बार और प्लेटिनम से बने सामान की ड्यूटी बढ़ाई।

  • चांदी की ड्यूटी 6% से 10% की। उससे बने सामान पर भी ड्यूटी बढ़ाई।

  • कंपांउडेड रबर पर ड्यूटी को 10% से बढ़ाकर 25% किया।

  • किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर कस्टम ड्यूटी 7.5% से बढ़ाकर 15% की गई।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in