back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैबिनेट ने एंकोरेज इंफ्रास्ट्रक्च र में 15 हजार करोड़ के एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को मेसर्स एंकोरेज इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड में 15,000 करोड़ रुपये तक के निवेश से जुड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मेसर्स एंकोरेज इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड विशेष रूप से बुनियादी ढांचे और विनिर्माण-विकास के क्षेत्रों, जिसमें एयरपोर्ट सेक्टर और विमानन संबंधी व्यवसायों एवं सेवाओं में डाउनस्ट्रीम निवेश के साथ-साथ परिवहन और लॉजिस्टिक्स आदि से जुड़े क्षेत्र शामिल हो सकते हैं, में निवेश करने के लिए शुरू की गई एक भारतीय निवेश होल्डिंग है। इस प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में एंकोरेज को बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के शेयर का हस्तांतरण और मेसर्स एंकोरेज इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड में 2726247 ओंटारियो इंक, जोकि ओएसी की पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी है, द्वारा 950 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है। ओएसी, कनाडा की सबसे बड़ी निश्चित लाभ वाली पेंशन योजनाओं में से एक ओमेर्स की प्रशासक है। इस निवेश से बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र के साथ-साथ एयरपोर्ट सेक्टर को भी बहुत बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यह निवेश निजी भागीदारी के माध्यम से विश्व स्तरीय हवाई अड्डों और परिवहन संबंधी बुनियादी ढांचे को विकसित करने की भारत सरकार की योजना को काफी हद तक पुष्ट करेगा। इस निवेश से हाल ही में घोषित राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इस कदम से राज्य के स्वामित्व वाले बुनियादी ढांचे की परिसंपत्तियों, जिसमें सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डों, खेल स्टेडियमों, बिजली पारेषण लाइनों और गैस पाइपलाइन जैसी परिसंपत्तियों की देखभाल करना शामिल है, को निजी ऑपरेटरों को पट्टे पर देकर राजस्व कमाने में मदद मिलेगी। मेसर्स एंकोरेज इंफ्रास्ट्रक्च र इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत आने वाले कुछ क्षेत्रों में डाउनस्ट्रीम निवेश करने का प्रस्ताव कर रहा है। इस निवेश से प्रत्यक्ष रोजगारों का सृजन भी होगा, क्योंकि मेसर्स एंकोरेज इंफ्रास्ट्रक्च र इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड जिन क्षेत्रों में डाउनस्ट्रीम निवेश करने का प्रस्ताव कर रहा है, वे पूंजी और रोजगार प्रधान क्षेत्र हैं। यह निवेश विनिर्माण और उससे जुड़ी सहायक गतिविधियों के क्रम में अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा करेगा। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵