back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली अनलॉक के सरकार के निर्णय से व्यापारी नाखुश : कैट

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा आज दिल्ली को अनलॉक करने की प्रक्रिया में 31 मई से केवल निर्माण गतिविधियों और फैक्टरियों को ही खोला जाने के निर्णय से दिल्ली के व्यापारियों को बहुत निराशा हुई है। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा की, निश्चित रूप से दिल्ली में कोरोना को और अधिक न बढ़ने देना केवल सरकार की ही नहीं बल्कि व्यापारियों की भी प्राथमिकता है लेकिन बाजारों को न खोले जाने का कोई औचित्य समझ में नहीं आता। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा की, जिन प्रवासी मजदूरों के लिए ये दोनों गतिविधियां खोली गई हैं उनसे कहीं ज्यादा मात्रा में व्यापारियों के यहां प्रवासी लोग काम करते हैं। दिल्ली के लगभग 15 लाख छोटे बड़े व्यापारी लगभग 35 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देते हैं। क्या व्यापारियों के यहां काम करने वाले कर्मचारी मुख्यमंत्री केजरीवाल के मापदंडो में नहीं आते? उन्होंने यह भी कहा की, जो फैक्ट्रियां माल बनाएंगी वो बेचेंगी कहां ? उनके द्वारा बनाये गए माल को व्यापारियों के माध्यम से ही बेचा जाता है। वहीं दूसरी ओर निर्माण गतिविधियों एवं फैक्ट्रियों में उत्पादन के लिए बिल्डिंग मटेरियल, बिल्डर हार्डवेयर, मशीनरी, टूल्स, स्पेयर पार्ट्स आदि की लगातार आवश्यकता होती है जबकि इस प्रकार का सामान बेचने वाली सभी दुकानें सरकार के लॉक डाउन आदेश के कारण बंद रहेंगी। ऐसे में निर्माण गतिविधियों एवं फैक्ट्रियों को खोलने का मूल औचित्य ही पूरा नहीं होगा। कैट के अनुसार, 26 मई को उपराजयपाल अनिल बैजल एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के व्यापारी संगठनों से व्यापक बातचीत करने के बाद एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें कोविड के सभी सुरक्षा उपायों के अनिवार्य उपयोग के साथ आगामी 31 मई अथवा 1 जून से दिल्ली में बाजार खोले जाएं। दरअसल दिल्ली में मुख्य रूप से दो तरह के थोक एवं रिटेल बाजार हैं और जिनके व्यापारिक स्वरुप को देखते हुए सरकार को यह प्रस्तावित किया था की दिल्ली में थोक बाजार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और रिटेल बाजार दोपहर 12 बजे से रात्रि सात बजे तक खोले जाए, वहीं दूसरी ओर 1 जून से 7 जून तक दिल्ली में रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जाए। — आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵