back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BUDGET 2023: सैलरीड क्लास लोगों को टैक्स में छूट की उम्मीद

बैंक बाजार डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी मौजूदा टैक्स स्लैब और महंगाई के बीच फंसा है। 5 लाख से अधिक आय वाले टैक्स स्लैब आखिरी बार 2013-14 में बदले गए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त बजट 2023 पेश करने वाली है। हलवा सेरेमनी की समापन के बाद बजट की रूप रेखा भी तैयार होता माना जा रहा है । यह आने वाला बजट लोगों के आशाओं पर कितना खड़ा साबित होता है ये देखने वाली बात होगी।

वहीं इधर नौकरीपेशा व्यक्ति की सबसे बड़ी फिक्र इनकम टैक्स है। जितना पैसा बचता है, टैक्स में चला जाता है। बैंक बाजार डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी मौजूदा टैक्स स्लैब और महंगाई के बीच फंसा है। 5 लाख से अधिक आय वाले टैक्स स्लैब आखिरी बार 2013-14 में बदले गए थे।

Screenshot_2023_01_25_160724.png

महंगाई सूचकांक 50.45% तक पहुंचा

इस बीच महंगाई सूचकांक 50.45% बढ़ चुका है। यानी 2013-14 में जो चीज 100 रुपए की थी, वह अब 150.45 रुपए की है। रिपोर्ट में महंगाई सूचकांक (CII) और इनकम टैक्स की तुलना कर बताया गया है कि 5 लाख रु. से अधिक कमाने वाले लोगों को अधिक टैक्स देना पड़ रहा है। यह राशि टैक्स स्लैब बढ़ने के साथ बढ़ती जा रही है।

Screenshot_2023_01_25_161215.png

इनकम टैक्स का लेखा- जोखा

  • 5 लाख की आय पर 2013-14 में 28,840 रु. टैक्स था।

  • 2022-23 में शून्य है। महंगाई से जोड़ें तो 19,169 टैक्स बनता है।

  • 2013-14 में कटौती के बाद आय 10 लाख रु. थी, तो 1.33 लाख टैक्स चुका रहे थे। 2022-23 में 1.17 लाख टैक्स चुकाएंगे। महंगाई से जोड़ें तो 88,997 रु. बनता है।

  • 10 साल पहले 12 लाख की आय पर 1,95,700 रुपए टैक्स दे रहे थे। 2022-23 में 1.79 लाख टैक्स बनता है। महंगाई से जोड़ें तो यह 1,30,073 रु. बनता है। 49,327 रु. अधिक टैक्स दे रहे।

पुरानी व्यवस्था में स्लैब 50% बढ़ने चाहिए

अन्य रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि चूंकि अधिकतर लोगों ने पुरानी टैक्स व्यवस्था को चुन रखा है, इसलिए सरकार को टैक्स स्लैब बदलना चाहिए। पुरानी व्यवस्था में स्लैब 50% बढ़ने चाहिए। 80 सी कटौती की सीमा डेढ़ लाख से बढ़कर 2 लाख होनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रेडिट कार्ड की दुनिया में 1 अप्रैल से आएगा बड़ा बदलाव: आपका खर्च करने का तरीका बदलने वाला है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से आपके खर्च और लेनदेन पर कई नए नियम...
spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵