नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आप भी सरकारी नौकरी ढूंढ़ रहे तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन, सिविल और जियोलॉजी विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के 560 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर है।
वैकेंसी डिटेल
कुल पद: 560, माइनिंग: 351 पद, सिविल: 172 पद, जियोलॉजी: 37 पद। इन पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा 18-30 साल के बीच है। वैसे, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
योग्यता
उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक, एमएससी या एमटेक की डिग्री हो। गेट 2023 का स्कोर कार्ड भी जरूरी है। बीई और बीटेक के आधार पर चयनित कर्मचारी को एक लाख 60 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
ऐसे करें आवेदन
आप सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाएं। इसके बाद कोल इंडिया भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब पर्सनल डिटेल्स डालकर सबमिट करें। फिर यूजर आईडी और पासवर्ड बना लें। अंत में फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर रख लें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





