back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget News: मोदी सरकार के अंतरिम बजट की 10 बड़ी बातें, जानें किसे मिली खुशी, किसे मिला गम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल मोदी सरकार का छठा और आखिरी बजट पेश किया। बजट में किसान गरीब , महिलाओ और युवाओं पर फोकस किया गया है। बजट की 10 बड़ी बातें जानना बहुत जरूरी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले कल यानी एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया था। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का छठा और आखिरी बजट था। इस बजट में ज्यादा लोक लुभावने वादे देखने को नहीं मिले। बजट काफी साधारण रहा है। जहां बजट मध्यवर्गीय लोगों के लिए कहीं खुशी तो कहीं गम लेकर आया। तो वहीं इस बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया। इतना ही नहीं बजट में वित्त मंत्री ने किसान ,गरीब, युवा और महिलाओं पर ज्यादा फोकस किया। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद वित्त मंत्री पूर्ण बजट पेश करेंगी उससे पहले यह जान लेते हैं कि कल पेश हुए बजट की 10 बड़ी बातें कौन सी हैं?

जनसंख्या नियंत्रण

देश में लगातार बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय बनी हुई है। बजट के माध्यम से सरकार ने जनसंख्या पर फोकस किया है और कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जो आने वाले समय पर जनसंख्या को नियंत्रित करने पर अपनी नीति की घोषणा करेगी।

टैक्स में राहत

कई लोगों को यह डर था कि वित्त मंत्री टैक्स को लेकर कुछ बड़े बदलाव कर सकती हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस बजट में टैक्सपेयर्स यानी इनकम टैक्स देने वालों को बड़ी राहत मिली है। वे पिछली बार की तरह ही अपना टैक्स देते रहेंगे।

विकसित भारत

निर्मला सीतारमण विकसित भारत की बात करते हुए कहा कि 2047 तक भारत विकास की दृष्टि के लिहाज से सबसे ऊपर होगा। हमारी सरकार सर्वव्यापी विकास पर लगातार काम कर रही है। जुलाई में जब पूर्ण बजट पेश होगा। तब विकसित भारत का रोड मैप भी आपके सामने रखा जाएगा।

आवासीय योजना

बजट में वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए आवासीय योजना का एलान किया है। इससे मिडिल क्लास को घर खरीदने में आसानी होगी। और घर बनाने वालों को भी आंतरिक बजट से लाभ पहुंचेगा।

महिलाओं पर फोकस

बजट में गरीब महिलाओं पर ज्यादा फोकस किया गया है। इस बीच वित्त मंत्री ने आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आंगनवाड़ी सहायिका को आयुष्मान योजना में शामिल करने की बात कही है। वहीं देश में लखपति दीदी का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ कर दिया गया है। जबकि एक करोड़ लाखपति दीदी पहले ही बन चुकी है।

रेल यात्रियों को फायदा

सरकार ने रेल यात्रियों को बड़ा फायदा देते हुए ऐलान किया कि देश में 40000 हाई सेमी स्पीड ट्रेन यानी वंदे मातरम की बगियां को सुपरफास्ट ट्रेनों में लाया जाएगा।

स्वास्थ्य

सरकार ने बजट में स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा है। जहां वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के लिए 2400 करोड़ की घोषणा की है। इसके अलावा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण का बढ़ावा देने की बात की हैं। इसमें कहा गया है कि 9 साल से 14 साल की लड़कियों को टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य नए मेडिकल कॉलेज खोलने का भी है

हवाई यात्रियों को लाभ

सरकार ने हवाई यात्रियों के लिए भी बड़ा फायदा पहुंचाते हुए बजट में विमान ईंधन फ्यूल के दाम घटा दिए हैं। इससे किराया सस्ता हो जाएगा और टिकट साधारण आदमी के लिए खरीदना आसान हो जायेगा।

पर्यटन पर होगा जोर

हाल ही में मालदीव के साथ पर्यटन को लेकर हुए विवाद की चर्चा बजट सत्र में भी हुई। जहां लक्ष्यद्वीप की बात की गई। बजट में लक्षद्वीप के पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार इसके लिए बुनियादी ढांचा तैयार करेगी। इसके अलावा देश के सभी राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक विकास किया जाएगा। इसके लिए राज्यों को उचित सहायता भी दी जाएगी।

स्किल इंडिया

बजट सत्र में वित्त मंत्री ने कहा कि देश में स्किल इंडिया को बढ़ावा दिया जाएगा। स्किल इंडिया मिशन के तहत देश के युवाओं और अधिक प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जिससे देश विकास की दृष्टि से आगे बढ़ सके।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...