नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में बजट 2026 को लेकर लोगों और निवेशकों में जबरदस्त उत्सुकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लगातार नौवीं बार देश का आम बजट पेश करेंगी।
रविवार 1 फरवरी को खुलेगा शेयर बाजार
बजट वाले दिन यानी रविवार, 1 फरवरी 2026 को बीएसई और एनएसई दोनों में ट्रेडिंग होगी। शेयर बाजार में इस दिन विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। एनएसई की ओर से यह साफ किया गया है कि बजट के दिन निवेशक सामान्य कारोबारी दिनों की तरह ही शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। इससे पहले भी इतिहास में बहुत कम मौकों पर ऐसा हुआ है जब रविवार को शेयर बाजार खोला गया हो। बजट के चलते यह दूसरा बड़ा मौका माना जा रहा है।
Budget Day: पिछले सालों में बाजार का प्रदर्शन
बजट 2025 के दिन बाजार की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन दिन के अंत तक तेजी थम गई। सेंसेक्स 5.39 अंक की बढ़त के साथ 77,505.96 पर बंद निफ्टी 50 26.25 अंक गिरकर 23,482.15 पर बंद ग्लोबल संकेतों और बजट घोषणाओं के असर से बाजार दबाव में रहा, हालांकि कुछ फार्मा और रेलवे शेयरों में तेजी दिखी। 2024 के बजट में जैसे ही कैपिटल गेन टैक्स का जिक्र हुआ, निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी। सेंसेक्स करीब 1200 अंक तक गिरा और निफ्टी 400 अंकों से ज्यादा टूटी बाद में हल्की रिकवरी हुई, लेकिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ। 2023 के बजट डे पर बाजार ने जोरदार शुरुआत की। सेंसेक्स एक समय 1200 अंक से ज्यादा चढ़ा अंत में सेंसेक्स 158 अंक की बढ़त पर बंद निफ्टी 50 मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। 2022 का बजट शेयर बाजार के लिए अच्छा साबित हुआ। सेंसेक्स 848 अंक चढ़ा निफ्टी 237 अंक मजबूत हुआ फार्मा, FMCG, IT और मेटल सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। 2021 का बजट डे निवेशकों के लिए बेहद शानदार रहा। सेंसेक्स करीब 5% उछला निफ्टी में 646 अंकों की तेजी इस दिन बाजार ने रिकॉर्ड मुनाफा दिया।





