back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना इंटरनेट के चलने वाला WhatsApp की तरह आया मैसेजिंग ऐप ‘Bitchat’, X के सह-संस्थापक की नई पहल

सोशल मीडिया X के को-फाउंडर एक नया मैसेजिंग ऐप लेकर आए हैं। जिसका नाम Bitchat है, जो बिना इंटरनेट के ब्लूटूथ की मदद से काम करता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ट्विटर (अब X) के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने एक अनोखा मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है Bitchat । इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम करता है। WhatsApp जैसी सुविधाएं देने वाला यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को दोस्तों, सहकर्मियों और परिवारजनों से जुड़ने की सुविधा देता है, वो भी ऑफलाइन मोड में। टेक्नोलॉजी की दुनिया में इसे एक बड़ी नई पहल माना जा रहा है।

बिना नेटवर्क और सर्वर के चलने वाला है ये ऐप

Bitchat एक नया पीयर-टू-पीयर (Peer-to-Peer) मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जो बिना किसी सेंट्रलाइज्ड सर्वर या पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क के काम करता है। यह ऐप खासतौर पर यूज़र की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अपनी अनूठी तकनीक और ऑफलाइन कनेक्टिविटी की क्षमता के चलते, यह ऐप सीधे तौर पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp को टक्कर देने की तैयारी में है। फिलहाल, Bitchat केवल iPhone यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और यह अभी टेस्टिंग चरण में है। एंड्रॉइड वर्ज़न को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

ब्लूटूथ तकनीक से चलता है Bitchat

Bitchat की कार्यप्रणाली इसे बाकी मैसेजिंग ऐप्स से बिल्कुल अलग बनाती है। यह ऐप Bluetooth Low Energy (BLE) Mesh नेटवर्क का उपयोग करता है, जिसके ज़रिए स्मार्टफोन आपस में एक लोकल नेटवर्क बनाते हैं। इस नेटवर्क के जरिए मैसेज एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस तक एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड फॉर्म में भेजे जाते हैं, वो भी बिना किसी इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के। हालांकि, यह जानना जरूरी है कि ब्लूटूथ पर काम करने का मतलब यह नहीं कि ऐप को चलाने के लिए Wi-Fi या मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ती। 

आपात स्थिति में बेहद कारगर साबित हो सकता है

Jack Dorsey द्वारा विकसित Bitchat ऐप उन परिस्थितियों में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जब प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़ या तूफान के कारण इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क ठप हो जाते हैं। ऐसे हालात में जब पारंपरिक संचार के साधन काम नहीं करते, Bitchat अपने लोकल Bluetooth नेटवर्क के जरिए लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का मौका देता है।

WhatsApp और Telegram कैसे काम करते हैं ?

WhatsApp और Telegram जैसे पारंपरिक मैसेजिंग ऐप्स सेंट्रलाइज्ड सर्वर सिस्टम पर आधारित होते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर उपयोगकर्ताओं को अकाउंट बनाने के लिए फोन नंबर या ईमेल आईडी की आवश्यकता होती है और उनके सारे मैसेज तथा डेटा एक सर्वर पर स्टोर होते हैं। इसके विपरीत, Bitchat एक पूरी तरह डीसेंट्रलाइज्ड ऐप है। इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी सेंट्रल सर्वर या क्लाउड डेटाबेस की जरूरत नहीं होती। 

कैसे काम करता है Bitchat मैसेजिंग ऐप ?

Bluetooth Mesh नेटवर्किंग तकनीक के जरिए Bitchat काम करता है। यह ऐप स्मार्टफोन के ब्लूटूथ के जरिए लगभग 30 मीटर तक की रेंज में एक लोकल नेटवर्क या “क्लस्टर” बनाता है। जब कोई डिवाइस इस रेंज में दूसरे डिवाइस के संपर्क में आता है, तो दोनों आपस में एक ब्रिज बना लेते हैं।

Bitchat फिलहाल कहां उपलब्ध है?

Bitchat इस समय बीटा वर्जन में उपलब्ध है और केवल iPhone यूज़र्स के लिए जारी किया गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए उपयोगकर्ताओं को Apple के TestFlight प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। ऐप के लॉन्च के तुरंत बाद ही 10,000 से ज्‍यादा यूजर्स ने बीटा टेस्टिंग के लिए साइन अप कर लिया था। इस बीटा चरण में डेवलपर्स का मुख्य ध्यान बैटरी परफॉर्मेंस और ऐप की स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने पर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...