back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिछले सात साल में बिहार के रेल बजट में 6 गुना बढ़ोतरी हुई : अश्वनी वैष्णव

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। पिछले सात साल में बिहार के रेल बजट में 6 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को बिहार के झंझारपुर-निर्मली खंड (32 किमी) और निर्मली-आसनपुर कुफा (6 किमी) के बीच नई लाइन के वर्चुअल उद्घाटन कर ये जानकारी दी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि रेलवे और बिहार का पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के उदय से ही भारत का उदय संभव है। उन्होंने कहा कि बिहार से ही लोकतंत्र का उदय हुआ है। अश्वनी वैष्णव ने कहा 2009 से 2014 तक बिहार का रेल बजट मात्र 11000 करोड़ रुपए था जो बढ़कर अगले बजट में 32 सौ 48 करोड रुपए हुआ और अब पिछले 7 सालों मैं इश्क 6 गुना बढ़ोतरी हुई है यानी कि आप बिहार का रेल बजट 66006 करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अगर एक कदम बढ़ाएगी तो हम 10 कदम बढ़ोतरी के लिए तैयार है। ट्रेन 05553 झंझारपुर-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल को शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन का परिचालन ओपन टाइम के अनुसार किया जायेगा। यह परियोजना 206 किलोमीटर लंबे सकरी-लौकहा बाजार-निर्मली एवं सहरसा-फॉरबिसगंज आमान परिवर्तन रेल परियोजना का भाग है। झंझारपुर से आसनपुर कुपहा तक 38 किलोमीटर का कार्य 456 करोड़ रूपए की लागत से पूरा कर लिया गया है। इस रेलखंड के चालू हो जाने से 88 वर्षों के बाद दो भागों में विभाजित मिथिलांचल के बीच रेल संपर्क पुन: स्थापित हो जाएगा। गौरतलब है कि साल 1934 में आये विनाशकारी भूकंप में कोसी नदी पर बना रेल पुल बह गया था। इसके बाद मीटर गेज पर ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया था। इसके बाद कोसी और मिथिलांचल के बीच रेल नेटवर्किं ग क्षेत्र में संपर्क टूट गया था। अब करीब 88 साल बाद एक बार फिर से कोसी और मिथिला रेल नेटवर्किं ग के क्षेत्र में जुड़ने जा रहा है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...