back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PPF Account: SBI ग्राहकों की बड़ी चिंता खत्म! पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के लिए नहीं जाना होगा ब्रांच

SBI PPF Account: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर (SBI Offers ) लेकर आई है। आपका एसबीआई में खाता है और पीपीएफ खाता खोलने की सोच रहे हैं तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर (SBI Offers ) लेकर आई है। आपका एसबीआई में खाता है और पीपीएफ खाता खोलने की सोच रहे हैं तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। एसबीआई के नए ऑफर के तहत पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट (Public Provident Fund) खुलवाने के लिए ग्राहकों को बैंक जाने की जरूरत नहीं रहेगी। घर बैठे ऑनलाइन पीएफ खाते (PPF Account ) खुलवाए जा सकेंगे। इसके लिए कुछ प्रक्रिया अपनानी होगी। पीएफ खाते पोस्ट ऑफिस के जरिए भी खुलवाए जा सकते हैं।

इन शर्तों का पूरा करना होगा

ऑनलाइन पीएफ अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो जरूरी है सेविंग खाते की केवाईसी। केवाईसी नहीं है तो जल्द इसे करें। आधार नंबर सेविंग खाते से लिंक हो। आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। पीएफ खाते में हर साल कम से कम 500 रुपए निवेश करना होगा। इन खातों में कोई व्यक्ति अधिकतम 1,50,000 रुपए निवेश कर सकते हैं।

एसबीआई में ऑनलाइन पीएफ खाता खुलवाने की प्रक्रिया

अपने एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लॉग इन करें। इसके बाद Request and enquiries पर क्लिक करें। ‘New PPF Accounts’ के विकल्प का चयन करें। क्लिक करते नया पेज खुलेगा, जिस पर आपकी जानकारी दर्ज होगी। जिस भी ब्रांच में पीएफ खाता खोलना है, उसका कोड अंकित करें। अपनी जानकारी को अच्छे से पढ़कर वेरीफाई कर लें। सबमिट पर क्लिक करते ही फॉर्म जमा हो जाएगा, जिसके बाद रेफरेंस नंबर आएगा। उसके जरिए फॉर्म डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालने के बाद अपनी फोटो और केवाईसी दस्तावेजों के साथ उसे तीस दिनों में बैंक में जमा करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, देखें दोनों देशों में कौन है आर्थिक रूप से मजबूत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। सैन्य गतिविधियों और आपातकाल की घोषणाओं के बीच दुनिया...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...