back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेरोजगारों के हित में केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब हर महीने मिलेंगे 5000 रुपए, जान लीजिए नियम और शर्तें

दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जारी बेरोजगारी दर को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत बेरोजगारों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क – बढ़ती हुई बेरोजगारी दर केंद्र सरकार के कामकाज पर कलंक लग रही है। विपक्षी पार्टियों भी बढ़ती हुई बेरोजगारी दर को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर रही हैं। हालांकि केंद्र सरकार अब निजी कंपनियों के साथ मिलकर एक ऐसी योजना लाने जा रही है जिसके तहत युवाओं को प्रतिमाह ₹5000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। हालांकि इसके लिए सरकार ने कई नियम एवं शर्ते लागू की हैं।

बजट 2024 में केंद्र सरकार ने की थी घोषणा

हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट के भाषण के दौरान युवा बेरोजगारों के लिए इंटर्नशिप स्कीम योजना की घोषणा की थी जिसे लेकर सरकार अब हरकत में आती हुई दिखाई दे रही है। मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉरपोरेट अफेयर्स इंटर्नशिप योजना के तहत बेरोजगारों को 5000 प्रतिमाह देने पर काम कर रही है जिसमें 500 रुपए कंपनी के CSR फंड से दिए जाएंगे जबकि 4500 रुपए केंद्र सरकार के हिस्से में से दिया जाएगा। बेरोजगारों तक इसकी पहुंच सुलभ बनाने के लिए सरकार एक डेडीकेटेड पोर्टल का निर्माण भी कर रही है।

ये नियम और शर्तें करनी होंगी पूरी

इस स्कीम से संबंधित सरकार ने कुछ नियम और शर्तें भी तय की हैं जिसके तहत संभावित लाभार्थियों की उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। वर्तमान समय में कोई कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को इस सुविधा से वंचित रखा जाएगा। यह योजना उन लोगों के लिए होगी जो 21 से 24 साल के बीच में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी नहीं कर रहे। हालांकि इसकी अगली शर्त यह भी है कि आवेदक के परिवार की सालाना आय 8 लाख से अधिक होने पर भी वह इस योजना का हिस्सा नहीं बन सकेगा। हालांकि इस योजना को जमीन पर उतरने में अभी भी पर्याप्त समय लग सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिना गिरवी के 2 करोड़ तक लोन! सरकार की इन योजनाओं से आपके बिजनेस को मिलेगा बड़ा तगड़ा बढ़ावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर युवा का सपना होता है अपना बिजनेस शुरू करना, लेकिन सबसे बड़ी बाधा होती है फंड...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵