
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस महीने कई बड़े हिंदू त्योहार हैं। ऐसे में अलग-अलग राज्यों में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई ने बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। इनमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। अहम बात है कि बैंकों में लंबे अवकाश से कई बार ग्राहकों के जरूरी काम फंस जाते हैं, क्योंकि बैंक बंद होने से एटीएम में भी पैसे नहीं होते हैं।
इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई का विकल्प
हालांकि ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग सेवा, मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। ऐसे में पैसों की लेन-देन आसानी से पूरा कर सकते हैं। यूपीआई से भी अपने काम कर सकते हैं। इस महीने धनतेरस, दिवाली, छठ और गुरु नानक जयंती जैसे कई त्योहार हैं।
इस-इस दिन बंद रहेंगे बैंक
1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
5 नवंबर- रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
10 नवंबर- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंकों में अवकाश है।
11 नवंबर- दूसरा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक में छुट्टी है।
12 नवंबर- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद होंगे।
13 नवंबर- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद हैं।
14 नवंबर- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में छुट्टी है.
15 नवंबर- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद है।
19 नवंबर- रविवार के कारण बैंकों में अवकाश है।
20 नवंबर- छठ के कारण पटना और रांची में बैंकों में छुट्टी है।
23 नवंबर- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंकों में छुट्टी है।
25 नवंबर- चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद हैं।
26 नवंबर- रविवार की छुट्टी।
27 नवंबर- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़ पूरे देश में बैंकों में छुट्टी है।
30 नवंबर- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक में छुट्टी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in