back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कल से 3 दिन बंद रहेंगे Bank और Share Market, आज ही निपटाएं जरूरी काम

Bank Holiday: कल से तीन दिन तक बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे। ऐसे में जरूरी काम है तो आज ही निपटा लें। दरअसल, महाशिवरात्रि और साप्ताहिक अवकाश होने से तीन दिन बैंक और शेयर मार्केट में काम नहीं होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। कल यानी 8 मार्च से तीन दिन तक बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे। ऐसे में कोई भी जरूरी काम है तो आज ही निपटा लें। दरअसल, महाशिवरात्रि और साप्ताहिक अवकाश होने के कारण तीन दिन बैंक और शेयर मार्केट में कोई काम नहीं होगा। अब सोमवार से काम हो पाएगा। इस कारण बैंक का कोई भी काम पेंडिंग है तो जाकर पूरा कर लें, ताकि परेशानी नहीं हो। वैसे, ये तीन दिन बैंक एटीएम और नेट बैंकिंग के माध्यम से काम जारी रहेंगे।

महाशिवरात्रि के कारण बैंक हॉलिडे

शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार इस महापर्व पर देश के कई इलाकों में बैंक बंद रहेंगे। 9 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और 10 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंकों में अवकाश है।

महाशिवरात्रि पर शेयर बाजार रहेगा बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भी महाशिवरात्रि पर बंद रहेगा। शेयर मार्केट में कोई काम नहीं होगा। शनिवार और रविवार को स्टॉक मार्केट में साप्ताहिक अवकाश रहता है। ये दो दिन भी कोई कामकाज नहीं होगा। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को मार्केट खुलेगा।

किन-किन राज्यों बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक महाशिवरात्रि पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इस दिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, चंडीगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, केरल, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के बैंकों में अवकाश रहेगा। आप इनमें से किसी राज्य में रहते हैं तो आज ही बैंक जाकर अपना काम पूरा कर लें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: आज शेयर बाजार बंद है या खुला? ट्रेडिंग को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, जानें कब से फिर शुरू होगी ट्रेडिंग और...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आज अहम अपडेट है। 31 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵